यशायाह 29:7-8 HINOVBSI
[7] और जातियों की सारी भीड़ जो अरीएल से युद्ध करेगी, और जितने लोग उसके और उसके गढ़ के विरुद्ध लड़ेंगे और उसको संकट में डालेंगे, वे सब रात के देखे हुए स्वप्न के समान ठहरेंगे। [8] और जैसा कोई भूखा स्वप्न में तो देखता है कि वह खा रहा है, परन्तु जागकर देखता है कि उसका पेट भूखा ही है, या कोई प्यासा स्वप्न में देखे कि वह पी रहा है, परन्तु जागकर देखता है कि उसका गला सूखा जाता है और वह प्यासा मर रहा है; वैसी ही उन सब जातियों की भीड़ की दशा होगी जो सिय्योन पर्वत से युद्ध करेंगी।
https://bible.com/bible/1683/isa.29.7-8.HINOVBSI #पवित्र बाइबल #📖जीवन का लक्ष्य🤔 #😇मन शांत करने के उपाय #🙏🏻आध्यात्मिकता😇 #🌸 सत्य वचन


