शायद कुछ ऐसा ही हो
#🥰Express Emotion #💔 हार्ट ब्रेक स्टेटस #🥰 इमोशनल पल #🖋कहानी: टूटे दिल की💔 #😒दर्द भरी शायरी🌸
पता है कुछ वक़्त बाद,
हम साथ नहीं होंगे,
वक़्त करवट लेगा ,
तो सब बदल जाएगा,
तुम मेरे न रहोगे ,
और मै शायद रहूंगा ही नहीं ,
हां मगर ..
मै तुमको तन्हां नहीं छोडूंगा,
तुझ संग सदैव रहेंगी मेरी यादें ,
मेरा वो अटूट प्रेम ,
जो मैंने आजीवन तुमसे किया,
मेरी श्रद्धा ..
जो तुम्हारे प्रेम के लिए थी ,
वो भी सदैव रहेगी,
मेरी मुस्कुराहट गूंजेगी ,
तुम्हारे अंतर्मन में हमेशा यूं ही,
मेरी आंखो में तुम्हारा अक्स ,
जो तुम्हे हमेशा दिखाई पड़ता था,
वो भी तुम्हे आंखे बन्द करके ,
समक्ष दिखाई देगा,
जब भी कोई हवा का झौंका ,
तुम्हे छूकर गुजरेगा,
तुम महसूस करोगे ,
मुझे अपने आस पास हमेशा ही,
तुम्हारे मन में मेरे गीत,
हमेशा गुंजायमान रहेंगे,
माना कि मेरी कोई जायदाद नहीं ,
जो तुमको सौंप जाऊं मै
मेरे पास तो बस ,
वो बेतहाशा,बेइंतहा प्रेम तुम्हारे लिए,
ख़ैर....

