सोनी होटल के सामने तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आई बाइक, पीछे बैठी महिला की दर्दनाक मौत
#संतकबीरनगर खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र में एनएच-27 स्थित सोनी होटल के सामने मंगलवार शाम करीब 5 बजे एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को रौंद दिया। हादसे में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि पीछे बैठी महिला ट्रक के पहिए के नीचे दब गई और उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतका की पहचान श्यामा त्रिपाठी पत्नी अंगद त्रिपाठी भिनखिनी कला थाना महुली के रूप में हुई है बताया जा रहा है कि वह अपने बहन के बेटे के साथ गोरखपुर दवा लेने गई थी और लौटते समय हादसा हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। #❤️Love You ज़िंदगी ❤️


