ShareChat
click to see wallet page
search
#🫨सोना-चांदी में महा-गिरावट🪙🥈 सोना-चांदी में आई महा-गिरावट, क्‍या खत्‍म हो गया तेजी का दौर? 30 जनवरी का सोना और चांदी के भाव धड़ाम हो गए. चांदी तो एक ही दिन में 88000 रुपये प्रति किलो सस्‍ती हो गई. इस बुलियन मार्केट में आई इस महागिरावट से गोल्‍ड-सिल्‍वर इन्‍वेस्‍टर्स घबराये हुए हैं. आगे क्‍या होगा, सब यह जानने का आतुर हैं. नई दिल्ली. कल्पना कीजिए कि आप एक ऐसी ऊंचाई पर खड़े हैं जहां से सब कुछ सुनहरा और चमकदार दिख रहा है और अचानक पैर के नीचे से जमीन खिसक जाए. कल सोना और चांदी के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ. पिछले कई महीनों से रॉकेट की रफ्तार से भाग रहे गोल्‍ड और सिल्‍वर की कीमतों में एक ऐसी गिरावट आई, जिसने न केवल आम आदमी बल्कि बड़े-बड़े बाजार पंडितों के भी होश उड़ा दिए. एमसीएक्स (MCX) पर जो सोना एक दिन पहले ₹1,93,096 के अपने सर्वकालिक उच्चतम स्तर पर शान से खड़ा था, वह ताश के पत्तों की तरह ढह गया. सोने की कीमतों में करीब 13 प्रतिशत की सेंध लगी और यह ₹1,67,406 प्रति 10 ग्राम पर आकर टिक गया. ₹4,20,048 प्रति किलो के जादुई आंकड़े को छू चुकी चांदी एक ही दिन में लगभग 21 फीसदी टूटकर ₹3,32,002 पर बंद हुई.