ShareChat
click to see wallet page
search
मिर्जापुर में करण नाम के बच्चे को चार महीने पहले कुत्ते ने काट लिया था। आर्थिक तंगी के कारण दिव्यांग पिता उसे रैबीज के पूरे इंजेक्शन नहीं लगवा पाए, केवल दो इंजेक्शन ही लग पाए थे। कुछ दिन पहले अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। बताया जा रहा है कि वह कुत्ते जैसी आवाज निकालने लगा और हालत तेजी से खराब हो गई। घबराए पिता उसे अस्पताल की जगह मंदिर लेकर गए और दैवीय आपदा समझकर इलाज के बजाय पूजा-पाठ करवाने लगे। मंदिर में मौजूद लोगों ने स्थिति की गंभीरता समझी और तुरंत बच्चे को सीएचसी भिजवाया, जहाँ से डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल और फिर हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया। #news #up
news - ShareChat
00:37