ShareChat
click to see wallet page
search
#🏏सुपरओवर में SA की रोमांचक जीत
🏏सुपरओवर में SA की रोमांचक जीत - ShareChat
Double Super Over का धुआंधार ड्रामा: लगातार छक्के भी नहीं बचा पाए अफगानिस्तान को, सांसें रोक देने वाला मैच
Afghanistan vs South Africa Double Super Over : यह मुकाबला सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 का अब तक का सबसे रोमांचक मुकाबला बन गया। 20 ओवर के बाद दोनों टीमों का स्कोर 187-187 रहा। फिर पहला सुपर ओवर भी 17-17 से बराबर। आखिरकार दूसरे सुपर ओवर में साउथ अफ्रीका ने जीत दर्ज की और अफगानिस्तान का सपना टूट गया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में बुधवार दोपहर खेला गया यह ग्रुप डी मैच दर्शकों की सांसें रोक देने वाला रहा। मुकाबला इतना रोमांचक था कि अंत तक किसी को अंदाजा नहीं था कि जीत किसकी होगी। - south africa vs afghanistan t20 world cup super over hindi news gurbaz