मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग के बाद दुनियां में तेल का संकट आता हुआ दिख रहा है. इस बीच, अमेरिका ने भारत को रूस से तेल खरीदने के लिए 30 दिन की छूट दी है, लेकिन भारत को इसके लिए अधिक कीमत चुकानी पड़ सकती है. एक रिपोर्ट का दावा है कि भारत उच्ची कीमतों पर ये तेल खरीदेगा.
रिपोर्ट के अनुसार, व्यापारी रूसी यूराल तेल को ब्रेंट क्रूड ऑयल की तुलना में 4-5 डॉलर प्रति बैरल के प्रीमियम पर भारत को बेच रहे हैं. यह तेल मार्च और अप्रैल की शुरुआत में भारतीय बंदरगाहों पर पहुंचेगा. यह फरवरी में दी गई छूट से ज्यादा है. फरवरी में बेचे गए माल पर 13 डॉलर प्रति बैरल की छूट दी गई थी.
#IndiaRussiaOil #RussiaOil #Russia #PMModi #India #America #DonaldTrump #CrudeOil #🌐 अंतर्राष्ट्रीय अपडेट


