Rakesh Raj Rajput
आज की हल्की बारिश से ही गुड़गांव हमेशा की तरह पानी से लबालब हो गया। द्वारका एक्सप्रेस सैक्टर 102 से फरीदाबाद जाने के लिये बसी पुल पार किया। आगे चौराहे पर चप्पल पहने एक सिनियर इंस्पेक्टर ट्रेफिक को रास्ता दिखा रहे थे। 15 मिनट बारिश में भीगता रहा और देखा, आगे जा ही नहीं सकते, जो नयी रोड बनी धीर, मंडी के सामने, वहां बहुत पानी था, बहुत से वाहन फंसे हुये थे। इंस्पेक्टर ने कहा आगे नहीं जा पाओगे, सैक्टर 10 से कोशिश करो। वहां झा कर.देखा वहां भी वही हाल। गूगल ने बताया वापिस एक्सप्रेस वे पर जाओ और वहां से टोल पार कर धौला कुंआ वाली टनल से गुड़गांव का कट लो और वाया गोल्फ कोर्स रोड टू ब्रिस्टल चौक से फरीदाबाद जाओ। यकीन मानिये, रास्ता किमी में ज्यादा हो गया परंतु सही समय पर घर पहुंचा। समय लगा - दो घंटे अनयथा ये चार पांच घंटे हो जाता।
पहली बार - गूगल को धन्यवाद। ये विडियो वहीं बसी पुल के पास का है। #🥰Express Emotion #🚗🧗🏻भारत भ्रमण व सफर प्रेमी🚂⛰ #rain