ShareChat
click to see wallet page
search
#गोण्डा_की_खबरें रेल सम्पति के चोरी में दो शातिर चोरों को आरपीएफ ने किया गिरफ्तार गोण्डा, पूर्वोत्तर रेलवे के कटरा रेलवे स्टेशन से आरपीएफ पोस्ट कटरा ने दो शातिर चोरों को ई रिक्शा से रेलवे सम्पति की चोरी कर भागते समय गिरफ्तार कर लिया गया। रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट गोण्डा प्रभारी निरीक्षक अनिरुद्ध राय ने बताया कि रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट कटरा एस आई सत्य प्रकाश चौबे, हेड कांस्टेबल राजेश कुमार गिरी, कांस्टेबल विनय दुबे कटरा रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म द्वारा प्लेट फार्म पर गस्त के दौरान देखा कि एक ई रिक्शा पर सफेद बोरी कुछ सामान लादा जा रहा है संदिग्ध लगा तो पूछ ताछ के दौरान भागने के प्रयास पर अभिषेक यादव पुत्र स्व. राम पारस यादव निवासी मड़ना थाना कासिमगंज जिला अयोध्या उम्र 21 वर्ष, व संतोष मौर्या पुत्र राम अजोर मौर्या निवासी डेलीपुरवा जफरापुर थाना नवाबगंज जिला गोंडा उम्र 45 वर्ष को गिरफ्तार किया गया उनके कब्जे से ई रिक्शा नंबर UP42 CT 8127 पर लदे बोरी मे 01 चेकर प्लेट,12 अदद पेंडल क्लिप व 02 बोल्ट कुल कीमती रुपया 1400/- बरामद कर दोनो अभियुक्तों के विरुद्ध आरपीएफ पोस्ट मनकापुर में मुकदमा पंजीकृत कर जांच सहायक उप निरीक्षक राकेश कुमार राय रेसुब चौकी कटरा को दिया गया।
गोण्डा_की_खबरें - ShareChat
01:10