#❤️जीवन की सीख में कभी भी किसी से तुम्हे ,
गहरा लगाव हो जाए गर तो ,
सिर्फ तुम अकेले वादा मत देना ,
किसी भी बात का ,
एक बार उससे भी वादा ले लेना ,
के वो भी हर हाल में साथ रहे , आखिरी सांस तक,
क्योंकि एकतरफा लगाव बहोत घाव देता है ,
ये जो एकतरफा लगाव ,
एकतरफा दोस्ती जो होती है ना मेरे दोस्त ,
ये एक समय के बाद दम तोड़ देती है ,
और जिस ओर से लगाव हो ना ,
उसकी जान भी ले लेती है ,
क्योंकि इस एकतरफा लगाव में ,
हमेशा तुम रूठोगे ,
तो तुम्हे खुद ही मान जाना पड़ेगा ,
तुम खुद गुस्सा होंगे ,
तो तुम्हे खुद ही शांत हो जाना होगा ,
तुम खुद चीखोगे चिल्लाओगे ,
फिर तुम्हे खुद ही चुप होना होगा ,
तुम खुद रोओगे ,
और तुम्हे खुद ही अपने आप मुस्कुराना होगा ,
वो कभी भी तुम्हे कुछ भी नई जताएंगे ,
तुम कभी उन्हें समझ ही नई पाओगे ,
और आखिर में एक हद तक जाकर ,
तुम चुप हो जाओगे ,
पत्थर बन जाओगे ,
पर फिर भी वो नई पिघलेंगे ,
तुम उनसे दूर हो जाओगे ,
दूर होके भी तुम रह नई पाओगे ,
और फिर भी वो तुम्हे मानने नई आयेंगे ,
उनको कोई फर्क ही नई पड़ेगा ,
क्योंकि उस तरफ से कोई लगाव कभी था ही नई ,
एक दिन इस बात को तुम्हे हर हाल में ,
स्वीकारना ही होगा ,
इसलिए हर रिश्ता ,
एक हद तक ही सीमित रहने देना ,
बस इंसानियत जिंदा रखना ,
शुरुआत तुमने किया है ,
तो अंत भी तुम्हे ही करना होगा 😞
सुनिता

