ब्रज के दर्शन 🙏
सवा मन ( 50 किलो ) के शालिग्राम ( वृन्दावन )
आध्यात्मिक जगत में श्री शालिग्राम को भगवान विष्णु का अवतार माना गया है। पद्मपुराण में उल्लेख है कि सतयुग में दैत्य जालंधर की पत्नी वृंदा के अभिशाप से भगवान विष्णु ने शालिग्राम शिला का रूप रखकर गंडकी नदी में निवास किया था, जो नेपाल में स्थित है। इसी गंडकी नदी से सवामन की एक शालिग्राम शिला प्राप्त हुई। जिसकी आज वृंदावन के मंदिर में विधवत रूप से पूजा-अर्चना हो रही है। मंदिर सेवायत श्रीकांत बौहरे के अनुसार, श्री वैष्णव संप्रदाय के एक महात्मा कालांतर में नेपाल के जंगल में तपस्या कर रहे थे, उन्हें स्वप्न में आदेश हुआ कि गंडकी नदी में एक विशालकाय शालिग्राम शिला विराजमान है, जिसे निकालकर वृंदावन पहुंचाना है। संत गंडकी नदी पहुंचे तो उन्हें शिला मिल गई। उन्होंने बांस की बहंगी बनाई और उसमें शिला को विराजमान करवाकर वृंदावन के लिए चल दिए। जहां शहर के मध्य बने इस मंदिर में शालिग्राम शिला को स्थापित करवाया। मान्यता है कि शालिग्राम की एक शिला अधूरी मानी जाती है, तभी मंदिर में सेवा पूजा कर रहे संत को स्वप्न आया कि हैदराबाद के सीताराम बाग में विराजमान मंदिर में एक अन्य विशालकाय शिला स्थापित है जो कि तुलसीदल न मिलने के कारण अपूर्ण है, उस शिला को वृंदावन लाकर मंदिर में विराजमान करवाया गया। लोई बाजार में स्थित इस मंदिर का निर्माण सन 1823 में सेठ गनेरीलाल ने करवाया। श्रीवैष्णव संप्रदाय के संतों द्वारा इस मंदिर में सेवा पूजा विधिवत रूप से की जाती रही है। वर्तमान में महंत श्रीराम बौहरे द्वारा शिष्य परंपरा के अंतर्गत सेवा की जा रही है।
Mathura vrindavan taxi travels ( mathura ) up
7300696606 8273732912
Service -
Local sightseeing
Out station tour
Airport pick & drop
Hotel booking
Tour packages
Mathura vrindavan tour package
Duration= 1Day to 7Day
Visiting place=
Gokul ramanreti brhmand ghat chintaharan Mahadev dauji rawal
mathura vrindavan mat
barsana nandgaon kokilavan
Govardhan jatipura radhakund Deeg kamvan agra and fatehpur sikri.
Contect us_ any query for mathura vrindavan and any kind of to
#मथुरा वृंदावन राधा कृष्ण की नगरी #🛕मंदिर दर्शन🙏 #🙏धार्मिक पर्यटन स्थल🛕 #ब्रज मंडल #दार्शनिक स्थल
00:16

