ShareChat
click to see wallet page
search
पीएचसी गढ़पुरा में दिव्यांगजनों के लिए आयोजित की गई विशेष शिविर, 51 लाभार्थियों की शिविर में हुई जांच जनक्रांति कार्यालय से चन्द्रकिशोर पासवान की रिपोर्ट जांच के दौरान 7 ईएनटी, 5 मानसिक तथा 39 अस्थि ऑर्थोपेडिक से संबंधित दिव्यांग लाभार्थियों की जांच की गई। गढ़पुरा/बेगूसराय, बिहार (जनक्रांति हिन्दी न्यूज बुलेटिन कार्यालय न्यूज डेस्क 14 मार्च 2026)। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पीएचसी गढ़पुरा परिसर में गुरुवार को दिव्यांगजनों के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों को यूडीआईडी यूनिक डिसएबिलिटी आईडी कार्ड उपलब्ध कराना था, ताकि उन्हें सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ मिल सके। शिविर में चिकित्सकों की टीम ने कुल 51 लाभार्थियों की जांच कर उनका आवेदन कराया। जांच करने वाली टीम में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. निहाल फारूक, ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. पुष्कर, डॉ. राम प्रीत राम तथा नेत्र सहायक हर्ष राज शामिल थे। जांच के दौरान 7 ईएनटी, 5 मानसिक तथा 39 अस्थि ऑर्थोपेडिक से संबंधित दिव्यांग लाभार्थियों की जांच की गई। यूडीआईडी पोर्टल पर कुल 192 लाभार्थियों ने पंजीकरण कराया था। सभी योग्य लाभार्थियों को एक दिन पूर्व दूरभाष के माध्यम से सूचना दी गई थी। जानकारी के अनुसार 29 लाभार्थी शहर से बाहर थे, 15 का मोबाइल नंबर गलत पाया गया, 7 लाभार्थियों का नंबर बंद मिला, जबकि 23 लाभार्थियों का यूडीआईडी कार्ड पहले से ही बना हुआ था। शिविर के दौरान प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक मनीष कुमार, बीसीएम सुमन कुमार तथा एक्स-रे टेक्निशियन राकेश कुमार सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे। समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक/सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित। #moj_content ##Begusarai_jankranti_News
moj_content - स्वतत जनक्रान्ति हिन्दी बुलेटिन नयूण सतनिरामया प्रायमिक स्वास्थ्य केन्द्र  बेगूसराय  समागार गढपुरा " 75-.7-ப17 ٥   ؛ प्रशिँदाण स्यल सह लनकी - गलती की स्वतत जनक्रान्ति हिन्दी बुलेटिन नयूण सतनिरामया प्रायमिक स्वास्थ्य केन्द्र  बेगूसराय  समागार गढपुरा " 75-.7-ப17 ٥   ؛ प्रशिँदाण स्यल सह लनकी - गलती की - ShareChat