ShareChat
click to see wallet page
search
#🌐 राष्ट्रीय अपडेट #📢 ताज़ा खबर 🗞️ #🆕 ताजा अपडेट भारत और पाकिस्तान के बीच इन दिनों तनाव बहुत बढ़ा हुआ है. इसकी शुरुआत हुई थी पहलगाम हमले से, जो पिछले साल 22 अप्रैल को हुआ था. उस हमले के बाद दोनों देशों के बीच चार दिनों की लड़ाई भी हुई थी. तब से दोनों देशों के बीच खींचतान जारी है. और अब एक बार फिर दोनों तरफ से बड़े बड़े बयान आने लगे हैं. शनिवार को पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ अपने शहर सियालकोट में पत्रकारों से बात कर रहे थे. सियालकोट लाहौर से करीब 130 किलोमीटर दूर है. उन्होंने कहा कि अगर भारत ने कोई 'नाटकीय साजिश के तहत ऑपरेशन' किया तो पाकिस्तान सीधे कोलकाता तक जाएगा. ख्वाजा आसिफ का दावा है कि उनके पास खबरें हैं कि भारत ऐसी कोई साजिश रच रहा है. वो कह रहे हैं कि कुछ लाशें बिछाई जाएंगी और कहा जाएगा कि ये आतंकी थे और इन्होंने यह किया. लेकिन उन्होंने इसका कोई सबूत नहीं दिया. #India | #Pakistan | #Kolkata #Newsgenix
🌐 राष्ट्रीय अपडेट - ShareChat
00:03