ShareChat
click to see wallet page
search
#📰ଆଜିର ଗୁରୁତ୍ୱପୂର୍ଣ୍ଣ ଅପଡେଟ💻 #🗞ଲାଟେଷ୍ଟ ଅପଡେଟ🎙 #📰ଦେଶ-ବିଦେଶ ଅପଡେଟ #ଖବର ଆଜିର #today's top headlines 🗞️ . *`NEWS HEADLINES`* ❣️TOP 17 BREAKING NEWS ❣️ 👇🏼 *!!..देश राज्यों की बड़ी खबरें..!!* *13/03/2026* ●▬▬▬▬꧁۩ॐ۩꧂▬▬▬▬● *1.* गहराएगा पश्चिम एशिया संकट: इराक में ड्रोन हमले में फ्रांसीसी सैनिक की मौत, कई घायल; मैक्रों की बड़ी चेतावनी। *2.* तालिबान का पाकिस्तान को 'डेथ वारंट', इस्लामाबाद-कराची और क्वेटा को दहलाने की धमकी। *3.* निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव हेतु सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए EC का अभूतपूर्व कदम, क्या पुलिस की गतिविधियों पर भी बढ़ाई गई निगरानी? *4.* प्रत्येक वर्ष संसद सत्र के दौरान सांसदों को नाश्ते के लिए आमंत्रित करती हैं राष्ट्रपति, 16 मार्च को बंगाल के सांसदों को मुर्मू का निमंत्रण, TMC MP करेंगे बॉयकाट। *5.* मुलाकात के लिए दिये गये TMC सांसदों के दूसरे पत्र का भी राष्ट्रपति ने नहीं दिया जवाब, आगामी सप्ताह तीसरी बार करेंगे आवेदन, रख सकते अपनी बात। *6.* EC की ‘धमकी’ से डरने की जरूरत नहीं, CM ममता की अधिकारियों को ‘बूस्टर’। *7.* LPG Price: थम गये ऑटो के पहिए, बंगाल केमिकल कादापाड़ा में पेट्रोल पम्प पर लाईन से खड़े कम से कम 100 ऑटो, कीमत में बढ़ोतरी के साथ ही रिफलिंग की समस्या। *8.* बिहारः मोतिहारी में सिलेंडर के लिए भिड़े लोग, मारपीट, एजेंसी के बाहर लंबी लाइन; कोयला-लकड़ी के रेट बढ़े। *9.* जैसलमेर से गुजरात जा रही स्लीपर बस जलकर खाक, एक यात्री झुलसा, इमरजेंसी गेट से कूदकर लोगों ने बचाई जान। *10.* मेघालय में हुई हिंसा से असम में हाई सिक्योरिटी अलर्ट जारी, BJP का 'जाति, माटी, भेटी' नारा बनेगा चुनावी मुद्दा। *11.* बिहार RS चुनाव: बिहार राज्यसभा चुनाव: NDA ने की कुशवाहा को 5वीं सीट पर जिताने की तैयारी, 3 चरण की बैठक में बनेगी रणनीति। *12.* अवैध कोयला खनन से बढ़ते प्रदूषण पर झारखंड HC ने धनबाद DC, SSP और BCCL CMD को बुलाया। *13.* UP: अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा- सपा-कांग्रेस में मुझे इस्तेमाल करने की चतुरता नहीं, भाजपा दे मेरा साथ। *14.* भारतीय कैप्टन की सूझबूझ ने पाकिस्तानियों समेत 29 क्रू मेंबर्स को बचाया, होर्मुज पार करते वक्त जहाज का AIS स्विच कर दिया ऑफ। *15.* दुबई में ईरान का फिर हमला, बुर्ज खलीफा के पास बिल्डिंग धुआं-धुआं। *16.* इराक में अमेरिकी मिलिट्री प्लेन क्रैश: शिया विद्रोही गुट ने ली गिराने की जिम्मेदारी दावा- घायल ईरानी सुप्रीम लीडर कोमा में, पैर कटे। *17.* सेंसेक्स 800 अंक गिरकर 75,500 पर आया. निफ्टी में 270 अंकों की गिरावट। ●▬▬▬▬꧁۩ॐ۩꧂▬▬▬▬●