ShareChat
click to see wallet page
search
मेल से आई बम धमकी से हड़कंप: बांसवाड़ा पासपोर्ट कार्यालय खाली, उदयपुर से बुलाया गया बम निरोधक दस्ता #राजस्थान #🔴 क्राइम अपडेट #खबर #समाचार बांसवाड़ा शहर के नया बस स्टैंड स्थित पासपोर्ट कार्यालय को मंगलवार दोपहर बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। धमकी भरा संदेश ई-मेल के जरिए प्राप्त हुआ, जिसकी जानकारी मिलते ही प्रशासन और पुलिस महकमा तुरंत अलर्ट हो गया। सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे परिसर को अपने नियंत्रण में ले लिया। सुरक्षा के मद्देनज़र पासपोर्ट कार्यालय की इमारत को तत्काल खाली करवाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई। बताया जा रहा है कि बांसवाड़ा में बम निरोधक दस्ता उपलब्ध नहीं होने के कारण उदयपुर को सूचना दी गई है। उदयपुर से बम निरोधक दस्ता रवाना हो चुका है और पुलिस उसकी प्रतीक्षा कर रही है। इधर मौके पर सिविल डिफेंस, साइबर सेल और सीआईडी इंटेलिजेंस की टीमें भी पहुंच गई हैं और पूरे मामले की जांच में जुटी हुई हैं। गौरतलब है कि पासपोर्ट कार्यालय और मुख्य डाकघर एक ही भवन में एक-दूसरे से सटे हुए हैं। ऐसे में एहतियात के तौर पर पूरे डाकघर भवन को भी खाली करवा लिया गया है तथा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
राजस्थान - 3IP (72 Iলন ভাতোঝlিনাsা WIRFEIITU म 1 ग्निशानसव रषदबसवजञ 250526 (10) पलिस 3IP (72 Iলন ভাতোঝlিনাsা WIRFEIITU म 1 ग्निशानसव रषदबसवजञ 250526 (10) पलिस - ShareChat