जलते हुए उस ख़त को वो बड़े सुकून से देख रही थी,
जैसे दिल के किसी पुराने दर्द को आखिरकार आज रिहाई मिल गई हो।
धुएँ के साथ उड़ती जा रही थीं वो सारी यादें,
जिन्हें कभी उसने अपनी ज़िंदगी की सबसे खूबसूरत कहानी समझा था।
चेहरे पर हल्की सी मुस्कान थी, मगर आँखों में एक खामोश सा समंदर भी,
क्योंकि कुछ रिश्ते ऐसे होते हैं जिन्हें निभाया नहीं जाता,
बस एक दिन चुपचाप जला कर दिल से विदा कर दिया जाता है...💔💔💔
#🥰Express Emotion #💞Heart touching शायरी✍️ #🤗I 💖 शेयरचैट ##️⃣DilShayarana💘 #❤️सैड व्हाट्सएप स्टेटस



