#🥹24 साल के खिलाड़ी का अचानक निधन🙏 #🆕 ताजा अपडेट रिपोर्ट्स के अनुसार यह दुखद घटना मुंबई स्थित गॉडलाइक ई-स्पोर्ट्स (GodLike Esports) बूटकैंप में देर रात घटित हुई। बताया जा रहा है कि ताहिर ने आत्मघाती कदम उठाने का प्रयास किया, जिसके बाद उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की हरसंभव कोशिश की और उन्हें वेंटिलेटर पर भी रखा गया, लेकिन दुर्भाग्यवश उन्हें बचाया नहीं जा सका। उनके निधन की पुष्टि होते ही सोशल मीडिया पर शोक संवेदनाओं का तांता लग गया। लेकिन ताहिर को आखिर सुसाइड करने की नौबत क्यों आई इस पर चर्चाएं तेज हैं।


