ShareChat
click to see wallet page
search
पीडियाट्रिशियन डॉक्टर संदीप गुप्ता के अनुसार, बच्चे को जल्दी बैठने में मदद करने के लिए माता-पिता कुछ आसान उपाय अपना सकते हैं। सबसे पहले, बच्चों को टमी टाइम देना फायदेमंद होता है। टमी टाइम देने का तरीका यह है कि जब बच्चा जाग रहा हो, तब उसे थोड़ी देर के लिए पेट के बल लिटाएं। इस दौरान बच्चा अपने हाथों के सहारे सिर को ऊपर उठाने और इधर-उधर घुमाने की कोशिश करता है। इससे उसके कंधों और पीठ की मांसपेशियां मजबूत होती हैं, जो बैठने के लिए जरूरी हैं। इसके अलावा, छह महीने की उम्र के बाद बच्चे को सहारे के साथ बैठाकर उसके सामने कोई खिलौना रख सकते हैं। बच्चा खिलौने की ओर हाथ बढ़ाकर खेलने की कोशिश करेगा। जितनी देर वह बैठने की स्थिति में रहेगा, उतनी ही धीरे-धीरे उसकी बैठने की क्षमता विकसित होगी। #मां और बच्चे की जानकारी
मां और बच्चे की जानकारी - ShareChat