ShareChat
click to see wallet page
search
ग्रेटर नोएडा के भनौता में प्राधिकरण का बड़ा एक्शन देखने को मिला। सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर अवैध कॉलोनी पर बुल्डोजर चलाया गया और करीब 20 करोड़ रुपये की जमीन को भू-माफियाओं से मुक्त कराया गया। करीब 10 हजार वर्ग मीटर क्षेत्र में की गई अवैध प्लॉटिंग को वर्क सर्किल-2 की टीम ने पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि अवैध कॉलोनियों में निवेश करने से बचें, नहीं तो भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। #viral
viral - ShareChat