#बहराइच ब्रेकिंग#
#कोतवाली नानपारा परिसर में उपजिलाधिकारी नानपारा मोनालीसा जौहरी की अध्यक्षता में शान्ति कमेटी के बैठक का आयोजन# शान्ति पूर्वक पर्व मनाने की अपील# अराजकतत्व सख्त कार्यवाही के लिए रहे तैयार #
नानपारा में पीस कमेटी की बैठक, महाशिवरात्रि व रमजान शांतिपूर्ण ढंग से मनाने का निर्णय
नानपारा। आगामी महाशिवरात्रि एवं रमजान पर्व को सकुशल एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से कोतवाली नानपारा परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी नानपारा मोनालीसा जौहरी ने की।
बैठक में क्षेत्राधिकारी नानपारा पहुप सिंह, प्रभारी निरीक्षक राजनाथ सिंह, उद्योग व्यापार मंडल नानपारा के अध्यक्ष मुशीर सेठ, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष नसीबन निशा, स्वर्णकार यूनियन के कैलास सोनी, तीरथ राम साहू सहित विभिन्न सामाजिक व व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन आनंद रस्तोगी ने किया।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि महाशिवरात्रि और रमजान के पावन अवसर पर क्षेत्र में गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल कायम रखते हुए पर्वों को आपसी भाईचारे और शांति के साथ मनाया जाएगा।
उपजिलाधिकारी मोनालीसा जौहरी ने कहा कि प्रशासन शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह सतर्क है। उन्होंने सभी से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।
क्षेत्राधिकारी एवं प्रभारी निरीक्षक ने भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और आश्वस्त किया कि पर्वों के दौरान पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी।
बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।
#बहराइच से डी कान्त की रिपोर्ट#
01:01

