ShareChat
click to see wallet page
search
एलपीजी गैस की किल्लत को लेकर राजद ने जताई चिंता कालाबाज़ारी रोकने जनता को राहत देने की मांग की जनक्रांति कार्यालय रिपोर्ट सिलेंडर की कमी के कारण लोग लाइनों में लगने तथा गैस एजेंसियों के चक्कर काटने को मजबूर हैं: राकेश कुमार ठाकुर समस्तीपुर, बिहार (जनक्रांति हिन्दी न्यूज़ बुलेटिन कार्यालय न्यूज़ डेस्क 13 मार्च, 2026)। एलपीजी गैस की किल्लत को लेकर राजद ने चिंता जताई है। जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर ने सरकार से आपूर्ति सुचारू करने, कालाबाजारी रोकने और आम जनता को राहत देने की मांग की है, साथ ही आरोप लगाया कि सरकार स्थिति को नकार रही है l राजद प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि सिलेंडर की कमी के कारण लोग लाइनों में लगने तथा गैस एजेंसियों के चक्कर काटने को मजबूर हैं l उन्होंने सवाल उठाया कि कमी के वीडियो सामने आने के बावजूद सरकार समस्या को क्यों नहीं मान रही है ? उन्होंने 'डबल इंजन' सरकार से जवाब मांगा और कहा कि अगर गैस है, तो उसे उपभोक्ताओं के घरों तक तुरंत पहुँचाया जाए तथा इसके निगरानी हेतु मैजिस्ट्रेट प्रतिनियुक्त किया जाय। समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक /सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित। ##political ##Samastipur news #moj_content
#political - J जनक्रान्ति हिन्दी न्यूज बुलेटिन +11 731 ==[775-17 ~7ஈ5 মাসঘ্ 12 ETE# 12"[ স27 n {  J जनक्रान्ति हिन्दी न्यूज बुलेटिन +11 731 ==[775-17 ~7ஈ5 মাসঘ্ 12 ETE# 12"[ স27 n { - ShareChat