ShareChat
click to see wallet page
search
###Jharkhand #📰 उत्तर प्रदेश अपडेट #🌐 राष्ट्रीय अपडेट #📰 बिहार अपडेट #🆕 ताजा अपडेट
##Jharkhand - हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में ' चॉकलेट डे पर एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक नामी कंपनी की चॉकलेट में जिंदा कीडा और अंडे पाए गए। यह घटना बिलासपुर सदर क्षेत्र के मंडी मानवा गांव की है, जहां रमेश चंद कौंडल नामक व्यक्ति ने अपने बेटे शिवा के लिए बाजार से 5 रुपये की चॉकलेट खरीदी थी। जैसे ही पिता ने बच्चे को देने के लिए चॉकलेट का रैपर खोला, उन्हें उसके अंदर एक जिंदा कीड़ा रेंगता हुआ दिखाई दिया, जिसने वहां अंडे भी दे रखे थे। गनीमत यह रही कि बच्चे के खाने से पहले ही परिवार की नजर उस पर पड़ गई, जिससे उसकी सेहत को होने वाला संभावित नुकसान टल गया।  हैरान करने वाली बात यह है कि चॉकलेट के पैकेट पर एक्सपायरी डेट ' मई २०२६' लिखी थी, जिसका मतलब है कि तकनीकी रूप से उत्पाद खराब नहीं होना चाहिए था। इस घटना से नाराज परिवार ने चॉकलेट को सबूत के तौर पर सुरक्षित रख लिया है और कंपनी के खिलाफ उपभोक्ता अदालत में जाने की बात कही है। खाद्य सुरक्षा  विभाग के अधिकारियों ने कहा है कि शिकायत सही जाने पर पाए कंपनी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में ' चॉकलेट डे पर एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक नामी कंपनी की चॉकलेट में जिंदा कीडा और अंडे पाए गए। यह घटना बिलासपुर सदर क्षेत्र के मंडी मानवा गांव की है, जहां रमेश चंद कौंडल नामक व्यक्ति ने अपने बेटे शिवा के लिए बाजार से 5 रुपये की चॉकलेट खरीदी थी। जैसे ही पिता ने बच्चे को देने के लिए चॉकलेट का रैपर खोला, उन्हें उसके अंदर एक जिंदा कीड़ा रेंगता हुआ दिखाई दिया, जिसने वहां अंडे भी दे रखे थे। गनीमत यह रही कि बच्चे के खाने से पहले ही परिवार की नजर उस पर पड़ गई, जिससे उसकी सेहत को होने वाला संभावित नुकसान टल गया।  हैरान करने वाली बात यह है कि चॉकलेट के पैकेट पर एक्सपायरी डेट ' मई २०२६' लिखी थी, जिसका मतलब है कि तकनीकी रूप से उत्पाद खराब नहीं होना चाहिए था। इस घटना से नाराज परिवार ने चॉकलेट को सबूत के तौर पर सुरक्षित रख लिया है और कंपनी के खिलाफ उपभोक्ता अदालत में जाने की बात कही है। खाद्य सुरक्षा  विभाग के अधिकारियों ने कहा है कि शिकायत सही जाने पर पाए कंपनी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। - ShareChat