ShareChat
click to see wallet page
search
Ambala Media:" हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने देवीनगर मंदिर अम्बाला शहर में कश्यप राजपूत पंजाबी वैल्फेयर सोसायटी द्वारा आयोजित 51वें वार्षिक मेला (धार्मिक कार्यक्रम) में भाग लिया और इस मौके पर परिसर में बनाए गए नवनिर्मित शैड का उदघाटन किया। इस मौके पर उनके साथ पूर्व मंत्री असीम गोयल नन्यौला, विधायक राम कुमार कश्यप, कश्यप राजपूत पंजाबी वैल्फेयर सोसायटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनूप भारद्वाज, जिला अध्यक्ष मनदीप राणा, सोसायटी से श्याम सुंदर कश्यप, जुगल किशोर विशेष रूप से मौजूद रहे। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने मंदिर में माथा टेककर आशीर्वाद भी प्राप्त किया। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने इस मौके पर कहा कि यहां पर हर वर्ष सभा द्वारा धार्मिक मेले का आयोजन किया जाता है। जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालु दूर-दराज से यहां आकर महर्षि कश्यप जी का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। उन्होंने कहा कि यहां पर शैड का जो निर्माण हुआ है उससे श्रद्धालुओं के साथ-साथ आयोजकों को काफी सहुलियत मिलेगी। इस अवसर पर पूर्व मंत्री असीम गोयल ने मुख्यमंत्री का यहां स्वागत करते हुए शैड का निर्माण करवाए जाने के लिए सभा की ओर से उनका आभार व्यक्त किया। उन्होने कहा कि पिछले वर्ष मुख्यमंत्री जी के समक्ष कश्यप राजपूत पंजाबी वैल्फेयर सोसायटी ने शैड निर्माण की जो मांग की थी जिसके लिए मुख्यमंत्री ने 21 लाख रूपए देने की घोषणा की थी जिसके तहत यहां पर शैड के निर्माण के साथ-साथ स्टेज का निर्माण कार्य पूर्ण हुआ है। उन्होंने भी इस मौके पर सभा के पदाधिकारियों को इस कार्य की बधाई दी और मंदिर में माथा टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर कश्यप राजपूत पंजाबी वैल्फेयर सोसायटी ने मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी, पूर्व मंत्री असीम गोयल नन्यौला का यहां पहुंचने पर अभिनंदन किया। इस मौके पर कश्यप राजपूत पंजाबी वैल्फेयर सोसायटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनूप भारद्वाज, जिला अध्यक्ष मनदीप राणा, सोसायटी से महासचिव अश्वनी कुमार, सीनियर वाईस प्रधान नरेश कुमार, कैशियर श्याम सुंदर, जुगल किशोर, संजीव गोयल टोनी, गुरविन्द्र सिंह मानकपुर के साथ-साथ अन्य मौजूद रहे। ##radha soami Ambala #Ambala Media #🌐 राष्ट्रीय अपडेट #🚗🧗🏻भारत भ्रमण व सफर प्रेमी🚂⛰
#radha soami Ambala - हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी अंबाला शहर के देवीनगर मंदिर में पूजा 3|4#$<75{/ (28.03.2026) (ಷ पत रम ~ अवाला म मनावि  ५२ दवी जगर उदघाटन  सिह सेनी  90 ాా ठरियाण 8ி #etetta 0 रकर 8=B 030 गोचल परर भी ~ अम्बाला मीडिया हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी अंबाला शहर में महर्षि कश्यप मंच के नवनिर्मित शैड का उद्घाटन करते हुए। साथ में हैं पूर्व मंत्री श्री असीम गोयल, विधायक श्री राम कुमार कश्यप व अन्य गणमान्य। (२8.03.२0२६) हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी अंबाला शहर के देवीनगर मंदिर में पूजा 3|4#$<75{/ (28.03.2026) (ಷ पत रम ~ अवाला म मनावि  ५२ दवी जगर उदघाटन  सिह सेनी  90 ాా ठरियाण 8ி #etetta 0 रकर 8=B 030 गोचल परर भी ~ अम्बाला मीडिया हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी अंबाला शहर में महर्षि कश्यप मंच के नवनिर्मित शैड का उद्घाटन करते हुए। साथ में हैं पूर्व मंत्री श्री असीम गोयल, विधायक श्री राम कुमार कश्यप व अन्य गणमान्य। (२8.03.२0२६) - ShareChat