ShareChat
click to see wallet page
search
#🙏कर्म क्या है❓ बाइक चलाते वक्त गुटका खाकर चलती बाइक से जो लोग सोचे - समझे बिना थूक देते हैं मन करता है इन लोगों को भगा - भगा के मारु ये लोग चलती बाइक से इस तरह थूकते हैं के , तेज हवा के कारण इनका थूक इनके पीछे चलने वाले लोगों के मुंह पर उड़के आता है मन करता है तेज गाड़ी चलाकर इनके आगे निकलूं और और इनकी ही तरह थूक कर इनको बताऊं के उनके इस हरकत का नतीजा क्या है हालांकि कोई समझदार रहा तो समझ जाता है और सॉरी बोलकर आगे बढ़ते हैं पर इनमें से कई लोगों को बोलके बताने पर भी समझ ही नई आता के हम कहना क्या चाह रहे हैं एक तो ये लोग गलतियां करते हैं ऊपर से जुबान लड़ाते हैं वो उल्टे हमें ही गाली देकर तेज गाड़ी चलाकर आगे निकल जाते हैं मेरे साथ कई बार ऐसा हो चुका है ऐसे लोगों से या साधारण बाइक चलाने वालों से हाथ जोड़कर मेरी बिनती है के कृपया ध्यान रखें , गाड़ी कहीं साइड पर लगाकर अपना मुंह खाली कर लें ताकि दूसरों को परेशानी ना हो 🙏 सुनिता