श्यामा
कहते हैं...
पुरुष मज़बूत होता है,
और स्त्री संवेदनशील...
पर सच तो यह है कि
दोनों ही भीतर से
थक जाते हैं कभी न कभी।
तब पुरुष को
एक भरोसेमंद गोद चाहिए,
और स्त्री को
एक सुरक्षित कंधा।
जहाँ आँसू छिपाने न पड़ें,
जहाँ ख़ामोशी भी समझी जाए
जहाँ मैं ठीक हूँ कहने की ज़रूरत न पड़े।
शायद...
प्रेम का सबसे सुंदर अर्थ यही है
जब दो लोग
एक-दूसरे की आदत नहीं,
एक-दूसरे का सुकून बन जाते हैं।
❣️❣️
#❣️Love you ज़िंदगी ❣️ #💓 मोहब्बत दिल से #सिर्फ तुम #🌙 गुड नाईट