देखने पर कुछ और हैं आंखें ll
सुनने पर खुद शोर हैं आंखें ll
सुख व दुख के आगमन पर,
एकदम भाव विभोर हैं आंखें ll
बात-बात पर गिर जाते हैं,
इस कदर कमजोर हैं आंखें ll
ख्वाबों की तस्करी करती हैं,
ऊपर से जमाखोर हैं आंखें ll
मन, जिससे बंधकर उड़ते फिरता है,
जीवन रूपी पतंग की वही डोर हैं आंखें ll #💝 शायराना इश्क़ #💓 मोहब्बत दिल से #💔 हार्ट ब्रेक स्टेटस #💞दिल की धड़कन #❤️Love You ज़िंदगी ❤️


