#बहराइच ब्रेकिंग#
#सदर विधायक बहराइच श्रीमती अनुपमा जायसवाल ने घाघरा घाट मरम्म्त की स्थित की स्पष्ट,अफवाहों पर लगा विराम #
बहराइच: संजय सेतु (घाघरा घाट) के मरम्मत कार्य और पुल को मरम्मत कार्य के लिए दो महीने बंद रहने की चर्चाओ को लेकर ऊहा पोह की स्थिति को स्पष्ट करते हुए सदर विधायक वा पूर्व बेसिक शिक्षा मंत्री अनुपमा जायसवाल ने बताया के संबंधित अधिकारियों अधिकारिक स्तर पर वार्ता की गई है। सबसे पहले वैकल्पिक व्यवस्था के तहत दो पीपा पुलों का निर्माण किया जाएगा उसके बाद मरम्मत कार्य शुरू होगा जिससे आम जनमानस को आवागमन कोई दिक्कत ना हो वहीं उन्होंने बताया के पीपा पुलों के निर्माण के लिए जैसे ही धनराशि आवंटित होती है तुरंत पीपा दो पीपा पुलों का निर्माण शुरू हो जाएगा और लगभग डेढ़ महीनों में पुल बन कर तैयार हो जाएगा,और 15 जून 2026 तक संजय सेतु का मरम्मत कार्य पूरा कर किया जाएगा।
#बहराइच से डी कान्त की रिपोर्ट#


