*💥रामपुर मनिहारान थाना अध्यक्ष को तोमर संगठन के पदाधिकारियों ने सौंपा ज्ञापन*
*💥रामपुर बस स्टैंड पर अतिक्रमण मार्केट की अवैध गतिविधियों और पुलिस की लापरवाही बर्दाश्त नहीं:सौरभ त्यागी*
*💥आवारा लड़कों का बच्चों को परेशान करने बुलेट से पटाखे की आवाज निकालना कानून व्यवस्था पर सवाल:मुजीबुर्रहमान*
*रिपोर्ट:अजय त्यागी*
*दैनिक वर्तमान क्रांति न्यूज पेपर*
*नागल*:भाकियू तोमर के युवा जिला अध्यक्ष *सौरभ त्यागी और मंडल प्रभारी मुजीबुर्रहमान* ने रामपुर मनिहारान थाना अध्यक्ष को एक ज्ञापन सौंपा है, जिसमें उन्होंने *रामपुर बस स्टैंड पर अतिक्रमण, मार्केट की अवैध गतिविधियां* और पुलिस की लापरवाही जैसी समस्याओं का समाधान करने की मांग की है।
ज्ञापन में उन्होंने बताया है कि रामपुर बस स्टैंड पर अतिक्रमण की वजह से आम जनता को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है, और *मार्केट सोमवार को बंद के बावजूद भी खुलती* है। इसके अलावा, उन्होंने मलीपुर चौकी इंचार्ज के व्यवहार को भी सही नहीं बताया है।
भाकियू तोमर के नेताओं ने प्रशासन से मांग की है कि इन समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द किया जाए, और अगर ऐसा नहीं होता है, तो वे सड़कों पर उतरने को मजबूर होंगे।इस दौरान युवा जिला अध्यक्ष सौरभ त्यागी,मंडल प्रभारी मुजीबुर्रहमान इदरीसी जिला प्रभारी नौशाद ,जिला महासचिव महिला मोर्चा शीबा मलिक
तहसील अध्यक्ष सनोज,तहसील अध्यक्ष अलीम, तहसील उपाध्यक्ष रियाज इदरीसी, प्रवक्ता मुर्तजा वरिष्ठ कार्यकर्ता शहनवाज़, अयान अहमद ,मनोज,फरीद,शाहनवाज शाह ,वसीम शाह ,मेहताब ,मुस्तकीम सभासद ,रहमान इदरीसी
तालिब, आजाद,अर्जुन, विकास,
इंतजार सलमानी,कार्यकर्ता मौजूद रहे
#BKUTOMAR #सहारनपुर न्यूज़ #सहारनपुर-की-खबरें #सहारनपुर न्यूज़ #भारतीय किसान यूनियन तोमर


