ShareChat
click to see wallet page
search
*┈┉══════❀((""""ॐ""""))❀══════┉┈* *🗓आज का पञ्चाङ्ग एवम् राशिफल 🗓* *🌻शनिवार, ०७ फरवरी २०२६🌻* *सूर्योदय: 🌄 ०७:१३* *सूर्यास्त: 🌅 ०६:०९* *चन्द्रोदय: 🌝 २३:२४* *चन्द्रास्त: 🌜०९:५७* *अयन 🌘 उत्तरायणे (दक्षिण गोले)* *ऋतु: 🏔️ शिशिर* *शक सम्वत: 👉 १९४७ (विश्वावसु)* *विक्रम सम्वत: 👉 २०८२ (सिद्धार्थी)* *मास 👉 फाल्गुन (महाराष्ट्र एवम् गुजरात के अनुसार माघ)* *पक्ष 👉 कृष्ण* *तिथि 👉 षष्ठी (२६:५४+ से सप्तमी)* *नक्षत्र 👉 चित्रा (२६:२८+ से स्वाती)* *योग 👉 शूल (२३:४१ से गण्ड)* *प्रथम करण 👉 गर (१४:०१ तक)* *द्वितीय करण 👉 वणिज (२६:५४+ तक)* *〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️* *॥ गोचर ग्रहा: ॥* *🌖🌗🌖🌗* *सूर्य 🌟 मकर* *चंद्र 🌟 तुला (१३:२१ से)* *मंगल 🌟 मकर (अस्त, पश्चिम , मार्गी)* *बुध 🌟 कुम्भ (अस्त , पूर्व, मार्गी )* *गुरु 🌟 मिथुन (उदित, पूर्व, वक्री)* *शुक्र 🌟 कुम्भ (उदित, पश्चिम, मार्गी)* *शनि 🌟 मीन (उदय, पूर्व, मार्गी)* *राहु 🌟 कुम्भ* *केतु 🌟 सिंह* *〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️* *शुभाशुभ मुहूर्त विचार* *⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳* *〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️* *अभिजित मुहूर्त 👉 १२:०९ से १२:५३* *अमृत काल 👉 १९:३१ से २१:१५* *सर्वार्थ सिद्धि योग 👉 २६:२८+ से ३१:०३+* *रवि योग 👉 २६:२८+ से ३१:०३+* *विजय मुहूर्त 👉 १४:२० से १५:०४* *गोधूलि मुहूर्त 👉 १७:५६ से १८:२२* *सायाह्न सन्ध्या 👉 १७:५९ से १९:१७* *निशिता मुहूर्त 👉 २४:०५+ से २४:५७+* *राहुकाल 👉 ०९:४७ से ११:०९* *राहुवास 👉 पूर्व* *यमगण्ड 👉 १३:५३ से १५:१५* *दुर्मुहूर्त 👉 ०७:०४ से ०७:४७* *होमाहुति 👉 गुरु* *दिशा शूल 👉 पूर्व* *अग्निवास 👉 आकाश* *भद्रावास 👉 पाताल (२६:५४+ से)* *चन्द्र वास 👉 दक्षिण (पश्चिम १३:२१ से)* *शिववास 👉 भोजन में (२६:५४+ से श्मशान में)* *〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️* *☄चौघड़िया विचार☄* *〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️* *॥ दिन का चौघड़िया ॥* *१ - काल २ - शुभ* *३ - रोग ४ - उद्वेग* *५ - चर ६ - लाभ* *७ - अमृत ८ - काल* *॥रात्रि का चौघड़िया॥* *१ - लाभ २ - उद्वेग* *३ - शुभ ४ - अमृत* *५ - चर ६ - रोग* *७ - काल ८ - लाभ* *नोट👉 दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।* *〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️* *शुभ यात्रा दिशा* *🚌🚈🚗⛵🛫* *पश्चिम-दक्षिण (वायविंडिंग अथवा तिल मिश्रित चावल का सेवन कर यात्रा करें)* *〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️* *तिथि विशेष* *🗓📆🗓📆* *〰️〰️〰️〰️* *गृहप्रवेश मुहूर्त+व्यवसाय आरम्भ मुहूर्त+देवप्रतिष्ठा मुहूर्त प्रातः ०८:३३ से ०९:५६ तक, वाहन क्रय-विक्रय मुहूर्त दोपहर १२:४१ से ०१:०१ तक आदि।* *〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️* *आज जन्मे शिशुओं का नामकरण* *〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️* *आज २६:२८+ तक जन्मे शिशुओ का नाम चित्रा नक्षत्र के द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (पो, रा, री) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओ का नाम स्वाती नक्षत्र के प्रथम एवं द्वितीय चरण अनुसार (रू, रे) नामाक्षर से रखना शास्त्र सम्मत है।* *〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️* *उदय-लग्न मुहूर्त* *मकर - ०५:४४ से ०७:२५* *कुम्भ - ०७:२५ से ०८:५१* *मीन - ०८:५१ से १०:१४* *मेष - १०:१४ से ११:४८* *वृषभ - ११:४८ से १३:४३* *मिथुन - १३:४३ से १५:५८* *कर्क - १५:५८ से १८:२०* *सिंह - १८:२० से २०:३८* *कन्या - २०:३८ से २२:५६* *तुला - २२:५६ से २५:१७+* *वृश्चिक - २५:१७+ से २७:३७+* *धनु - २७:३७+ से २९:४०+* *〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️* *पञ्चक रहित मुहूर्त* *शुभ मुहूर्त - ०७:०४ से ०७:२५* *रोग पञ्चक - ०७:२५ से ०८:५१* *शुभ मुहूर्त - ०८:५१ से १०:१४* *शुभ मुहूर्त - १०:१४ से ११:४८* *रोग पञ्चक - ११:४८ से १३:४३* *शुभ मुहूर्त - १३:४३ से १५:५८* *मृत्यु पञ्चक - १५:५८ से १८:२०* *अग्नि पञ्चक - १८:२० से २०:३८* *शुभ मुहूर्त - २०:३८ से २२:५६* *रज पञ्चक - २२:५६ से २५:१७+* *शुभ मुहूर्त - २५:१७+ से २६:२८+* *चोर पञ्चक - २६:२८+ से २६:५४+* *शुभ मुहूर्त - २६:५४+ से २७:३७+* *रोग पञ्चक - २७:३७+ से २९:४०+* *शुभ मुहूर्त - २९:४०+ से ३१:०३+* 〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️ ⭕नोट- पंचांग में जहां कहीं भी समय के साथ उपर्युक्त 👉(➕) चिन्ह का प्रयोग किया जा रहा है वहां उसका आशय अगले दिवस के समय के लिये समझा जाये॥😊🙏🏻 〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️ *आज का सुविचार* ⛳🔱😊🙏🏻⚜️🕉️ *संसार संस्कार से जीता जाता है, अहंकार से नही।*😊🙏🏻🚩 *〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️* *आज का राशिफल* *🐐🐂💏💮🐅👩* *〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️* *मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)* *आज के दिन आपका मन अनिर्णय की स्थिति में रहेगा। दिन के पूर्वार्ध में प्रत्येक कार्य सोच विचार कर करें। नए कार्य का आरम्भ आज करना उचित नहीं। कार्य अधूरे रहेंगे गलत निर्णय के कारण हानि होने की संभावना भी है। परिवार के बुजुर्गो अथवा कार्य क्षेत्र में अधिकारियो के साथ मनमुटाव हो सकता है। महिलाये घर एवं बाहर की जिम्मेदारियों में आज लापरवाही करेंगी जिससे अव्यवस्था बढ़ेगी। क्रोध एवं वाणी में संयम रखकर आज का दिन शांति से बिताना ही हितकर रहेगा। संध्या के बाद सम्बन्धो को लेकर ज्यादा सतर्क रहें।* *वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)* *आज का दिन भी आपके लिए अधिक परिश्रम वाला रहेगा। घरेलु कार्यो एवं व्यवसाय के बीच आज तालमेल बैठाना परेशानी भरा रहेगा सहकर्मियों से नाराजगी के चलते कार्य पूर्ण तो होंगे परन्तु कुछ ना कुछ त्रुटि बनी रहेगी। दैनिक कार्यो में विलंब होने से सारे दिन की बनी बनाई योजना चौपट हो सकती है। आलस्य को त्याग लक्ष्य पर ध्यान लगाए थोडे विलम्ब से ही सही सफलता अवश्य मिलेगी। परिजनों के साथ नरमी बरतें। महिलाये आज ज्यादा भावुक रहेंगी मामूली बातो को दिल पर ले लेगी। धर्म कर्म में निष्ठा रहने पर भी कम समय देंगे तंत्र मंत्र में प्रयोग करेंगे।* *मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)* *आज का दिन विपरीत फल प्रदान करने वाला है। आज दिन भर सतर्क रहने की आवश्यकता है। सेहत नरम रहने से स्वभाव मे चिढ़चिढ़ापन आएगा फलस्वरूप किसी प्रियजन से मन मुटाव के प्रसंग बनेंगे। आर्थिक कारणों से चिंता बैचेनी रहेगी। कार्य क्षेत्र पर आज मन नहीं लगेगा। आज कानूनी उलझनों में फंसने की संभावना है। महिलाये आज दयनीय स्थिति से गुजरेंगी अनावश्यक परेशान ना करें। आध्यत्म से जुड़ने पर मानसिक शांति मिल सकती है। संतानो के विषय मे भी आज कोई अशुभ समाचार मिलने की सम्भावना है।* *कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)* *आज के दिन आप शारीरिक एवं मानसिक रूप से चुस्त-दुरुस्त रहेंगे। परिवार के प्रति आज अधिक संवेदनशील रहेंगे फिर भी सभी को एक साथ प्रसन्न नही रख पाएंगे। कार्य व्यवसाय में मध्यान के बाद ही संतोषजनक लाभ होगा।। आज मनोरंजन एवं आराम में अधिक समय बितायेंगे मौज शौक के साथ ही घरेलू सुख सुविधा जुटाने पर भी खर्च होगा। धार्मिक स्थानों के पर्यटन का अवसर मिलेगा। परिजनों के साथ धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। महिलाये आज कामना पूर्ति ना होने पर कुंठित मन से कार्य करेंगी। बुजुर्ग आपके व्यवहार से आहत होंगे विवेकी व्यवहार अपनाएं।* *सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)* *आज का दिन आपको मिला जुला फल देने वाला रहेगा। आज आप पुराने कार्यो को विराम दे नए अनुबंध हाथ में लेने के प्रयास करेंगे परंतु इसमें कई व्यवधान आ सकते है प्रयासरत रहें सफलता अवश्य मिलेगी। नौकरी पेशा जातको को आज अतरिक्त कार्य करने पर परेशानी होगी लेकिन इसका शुभ फल भी मिलेगा। आर्थिक प्रयोजन में विलम्ब होगा फिर भी आवश्यकता से अधिक लाभ अर्जित कर सकेंगे अनैतिक कार्यो से आज बचकर रहें हानि हो सकती है। परिजनों में किसी ना किसी से वैचारिक मतभेद रहेंगे। महिला वर्ग काम के बोझ से अस्वस्थ हो सकती है।* *कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)* *आज का दिन आप आनंद मनोरंजन में बितायेंगे। पूर्व में किये गए प्रयास आज सफल होने से मानसिक शांति मिलेगी। नए कार्य अनुबंधों की योजना तैयार रखें शीघ्र ही इसपर कार्य आरम्भ करना पड़ेगा। आज पूँजी निवेश भविष्य के लिए उत्तम रहेगा। प्रेम प्रसंगों में निकटता का अनुभव होगा लेकिन दूर रहने वाले रिश्तेदारों एवं आसपडोसियो से संबंध सामान्य नही रहेंगे। महिलाओ को भी धन सम्मान का लाभ मिलेगा संध्या बाद का समय परिजनों के साथ शांति से व्यतीत होगा। लंबी दूरी की यात्रा आज ना करें लाभ की जगह खर्च होगा साथ ही चोटादि का भय भी रहेगा।* *तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)* *आज का दिन आपके लिए हानिकर रहेगा। पूर्व में किये निवेश का लाभ नहीं मिलने से निराश होंगे। महत्त्वपूर्ण कार्य अधूरे रहने से आर्थिक समस्या खड़ी होगी। प्रतिस्पर्धा अधिक रहने से कार्य क्षेत्र पर मंदी का सामना करना पड़ेगा। कमीशन के कार्यो से मध्यम लाभ होगा। पारिवारिक वातावरण आज घरेलू कलह से अशांत रहेगा अपनी गलती ना मानने से मतभेद के लंबे खिंचने के आसार है। आसपडोसियो से भी तकरार होने की संभावना है। संध्या के बाद थोड़ी बहुत शांति मिलेगी फिर भी आज के दिन मौन धारण करने से कई समस्याओं का समाधान स्वतः ही हो जाएगा।* *वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)* *आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आकस्मिक फायदे कराने वाला रहेगा। आज आप किसी से अधिक व्यवहार करना पसंद नहीं करेंगे इससे कई समस्याओं से भी बचे रहेंगे। सामाजिक क्षेत्र पर भी आज आपके योगदान की प्रशंसा होगी। वरिष्ठ जनो के साथ नविन संपर्क बनेंगे संध्या के समय व्यवसाय में तेजी आने से धन की आमद आशा से अधिक रहेगी। स्त्री-पुत्र से भी आज लाभदायक समाचार मिल सकते है। विपरीत लिंगीय आकर्षण आज कम रहेगा। संध्या बाद का समय मनोरंजन में व्यतीत करेंगे लंबी यात्रा पर्यटन की योजना बनेगी। महिलाओ की मांगे तुरंत पूरी करें अन्यथा परेशानी होगी।* *धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)* *आज का दिन आप के मन के अनुरूप रहेगा। आज दिखावे आडंबर पर अधिक खर्च करेंगे। मौज-शौक मनोरंजन में दिन का अधिकांश समय व्यतीत होगा। कार्य व्यवसाय में आज आशा से अधिक धन लाभ होगा लेकिन हाथ खुला रहने से बचत मुश्किल से ही कर पाएंगे। प्रतिस्पर्धा भी अधिक रहने से दिमागी कसरत करनी पड़ेगी। सामाजिक स्तर पर आज आपकी छवि धनवानों जैसी रहेगी महिलाये आज इसके विपरीत कंजूसी करेंगी संचय को ज्यादा महत्त्व देंगी। बुजुर्गो का सम्मान करें उनकी आवश्यकताओं पर भी ध्यान दें अन्यथा नई समस्या खड़ी हो सकती है। सेहत सामान्य रहेगी* *मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)* *आज का दिन भाग्योदयकारक रहेगा।* *व्यवसाय के साथ ही सामाजिक दृष्टिकोण से भी दिन लाभदायी रहेगा। आज आपको प्रत्येक कार्य का शुभफल प्राप्त होगा। व्यापार में मनोवांछित सफलता मिलने से मन हर्षित रहेगा पुराने कार्यो से धन लाभ होगा नए सौदे भी हाथ लगेंगे परन्तु इनपर कार्य आरंभ आज नही हो सकेगा। आज सांसारिक सुख सुविधाओं की वस्तुएं संकलित करने पर धन खर्च होगा। विवाहोत्सुकों के लिए योग्य साथी की तलाश पूरी हो सकती है महिलाये आज स्वयं की गलती के कारण परेशान रहेंगी। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति सहज होगी। मनोरंजन के अवसर मिलेंगे।* *कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)* *आप का आज का दिन मिश्रित फलदायी है। दिन के पूर्वार्ध में सेहत में गिरावट आने से बेचैनी बढ़ेगी। बीमारी पर आकस्मिक खर्च होगा। आज मनोकामना पूर्ति में कुछ ना कुछ बाधा अवश्य आएगी। भाई-बंधुओ के बीच मनमुटाव हो सकता है। अपनी वाणी एवं व्यवहार में सावधानी बरतें। जमीन-जायदाद सम्बंधित कार्यो को फिलहाल स्थगित करें। अनापेक्षित यात्रा से थकान बढ़ेगी। धन की उधारी आज ना करें। मध्यान बाद का समय दिन की अपेक्षा बेहतर रहेगा। व्यवसाय अथवा घरेलू सम्बन्धो से धन की प्राप्ति होगी। महिलाये स्पष्ट बोलने के कारण अन्य लोगो को अखरेगी।* *मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)* *आज का दिन व्यावसायिक दृष्टिकोण से आपके लिए लाभदायक रहेगा। आज के दिन आप अपनी वाकपटुता और मीठी वाणी से लाभप्रद व्यापारिक सम्बंध विकसित कर सकेंगे सार्वजनिक क्षेत्र पर आपको किसी आयोजन में आमंत्रित किया जा सकता है परन्तु सतर्क रहें खुशनुमा माहौल किसी से कहा सुनी होने पर प्रतिष्ठा में कमी आ सकती है। आज आप में वैचारिक निखार आएगा लोगो की मदद भी बिना विचार करेंगे। परिजनों से सम्बन्ध मधुर रहेंगे स्त्री वर्ग किसी कारण से केवल दिखावे के लिए नाराज होंगी। शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ्य रहेंगे। पुत्र से मतभेद हो सकते है।* ▬▬▬▬▬▬๑⁂❋⁂๑▬▬▬▬▬▬ #🌙आज का पंचांग🌞 #आज का हिंदू पंचांग 🌕 #💫राशि के अनुसार भविष्यवाणी #🔯आज का राशिफल☀️ #💫शनिवार स्पेशल राशिफल🔯
🌙आज का पंचांग🌞 - 288 8 ೩ ೩ W 8 0 Laurus आजका 00 I ~5 న్లి 33 43 ? 1  8 पंचांग ೧ 8 8 : ೦5 % 92 8 05 8 66103   গ10য 1 0 99 288 8 ೩ ೩ W 8 0 Laurus आजका 00 I ~5 న్లి 33 43 ? 1  8 पंचांग ೧ 8 8 : ೦5 % 92 8 05 8 66103   গ10য 1 0 99 - ShareChat