ShareChat
click to see wallet page
search
शिक्षक की नियुक्ति पर बेगूसराय में सवाल, जन्मतिथि छिपा नौकरी करने का लगा आरोप जनक्रांति कार्यालय से चन्द्रकिशोर पासवान की रिपोर्ट शिकायतकर्ता का आरोप है कि जन्मतिथि में लगभग तीन वर्ष का अंतर है, जो नियमों के विरुद्ध है और नियुक्ति के समय विभाग को गलत जानकारी देकर नौकरी प्राप्त की गई। बखरी/बेगूसराय, बिहार (जनक्रांति हिन्दी न्यूज़ बुलेटिन कार्यालय न्यूज़ डेस्क 13 मार्च, 2926)। बखरी प्रखंड स्थित उर्दू प्राथमिक विद्यालय अकहा में कार्यरत प्रभारी प्रधानाध्यापक मो० हसीबउद्दीन की नियुक्ति को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लरूवारा गांव निवासी असदुल्लाह ने गुरुवार को जिला शिक्षा पदाधिकारी को आवेदन देकर आरोप लगाया है कि मो० हसीबउद्दीन ने नियुक्ति के समय अपनी वास्तविक जन्मतिथि के तथ्यों को छिपाकर वर्ष 2005 में नियुक्ति प्रमाण पत्र प्राप्त कर लिया। आवेदन में कहा गया है कि मो० हसीबउद्दीन के नाम से बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, पटना द्वारा जारी दो अलग-अलग प्रमाण पत्र मौजूद हैं। एक प्रमाण पत्र में उनकी जन्मतिथि 1 जनवरी 1969 अंकित है, जबकि दूसरे प्रमाण पत्र में जन्मतिथि 11 नवंबर 1972 दर्ज है। दोनों प्रमाण पत्र वर्ष 1984 की माध्यमिक परीक्षा से संबंधित बताए गए हैं। शिकायतकर्ता का आरोप है कि जन्मतिथि में लगभग तीन वर्ष का अंतर है, जो नियमों के विरुद्ध है और नियुक्ति के समय विभाग को गलत जानकारी देकर नौकरी प्राप्त की गई। शिकायतकर्ता ने अपने आवेदन के साथ दोनों प्रमाण पत्रों की छायाप्रति भी संलग्न करने की बात कही है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में पहले भी 24 फरवरी 2025 और 19 मार्च 2025 को जिला शिक्षा पदाधिकारी को आवेदन दिया जा चुका है। असदुल्लाह ने जिला शिक्षा पदाधिकारी से मांग की है कि पूरे मामले की विशेषज्ञों से गहन जांच कराई जाए और यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो मो० हसीबउद्दीन की वर्ष 2005 में हुई नियुक्ति को निरस्त किया जाए। बताया जाता है कि शिकायत मिलने के बाद शिक्षा विभाग के स्तर पर मामले की जांच की संभावना जताई जा रही है। वही सूत्र बताते हैं कि मो० हसीबउद्दीन अपने पहुंच पैरवी के बल पर तमाम आवेदन को दबाते रहे हैं। अब देखना यह होगा कि शिकायत के बाद आरोपी शिक्षक पर कोई कार्रवाई होती है या फिर आवेदन को दबाया जाता है। समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक /सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित। #moj_content #🔴 क्राइम अपडेट ##Begusarai jankranti news, ##Begusarai_jankranti_News ##Education department
moj_content - ShareChat