#★ विश्व भूगर्भ जल दिवस विश्व जल दिवस
जल है तो ही हमारा कल है,
जल के बिना सब निष्फल है।
अगर आज बचाएंगे हम जल ,
तो ही जीवंत होगा हमास कल।
जल ही जीवन का आधार है,
इसके बिना सब निराधार है।
जहाँ जल की बौछार है वही पर वन है,
जहाँ वन है वही पक्षियों की कलरव है।
सभी कहते है सोना - चांदी हुआ महंगा,
मगर जल से ज्यादा तो नहीं है महंगा।
जल ही सबसे ज्यादा अनमोल,
जिसका नहीं लगा सकते कोई मोल।
जल के बिना सब है शुन्य ,
इसके बिना जीवन है शुन्य।
जल का सब मिलकर करे बचाव,
तभी रहेगा हमारा मानव समाज।
जल है तो ही हमारा कल है,
जल के बिना सब निष्फल है।
पूजा जोशी

