बिहार सरकार राज्य में ग्रामीण सड़कों को चौड़ा करने की बड़ी योजना पर काम कर रही है। ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी ने बताया कि मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत अधिकतर सड़कों की चौड़ाई 3.75 मीटर से बढ़ाकर 5.5 मीटर (करीब 18 फीट) की जाएगी। इस प्रक्रिया में सड़क किनारे बने कच्चे-पक्के मकान, चबूतरे और अन्य अतिक्रमण हटाए जा सकते हैं। सरकार का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर कनेक्टिविटी और वाहनों की सुगम आवाजाही सुनिश्चित करना है। #bihar #bihar #bihar


