*बहराइच के थाना फखरपुर अंतर्गत वजीरगंज क्षेत्र में नव निर्मित पुलिस चौकी वजीरगंज का आज विधिवत लोकार्पण सम्पन्न हुआ।* कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक महोदय रहे। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं अपर जिलाधिकारी सहित अन्य पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारीगण, जनप्रतिनिधि तथा क्षेत्रीय सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे।
उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय ने चौकी के सुचारु संचालन, कानून-व्यवस्था की सुदृढ़ता तथा जनता से बेहतर संवाद पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि वजीरगंज चौकी के संचालन से क्षेत्र में पुलिसिंग व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा तथा आम नागरिकों को त्वरित न्याय व सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने अपने संबोधन में कहा कि पुलिस-जन सहयोग ही बेहतर कानून-व्यवस्था की आधारशिला है। नई चौकी क्षेत्र में सुरक्षा की भावना को मजबूत करेगी तथा आपात स्थितियों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करेगी।
अपर जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रशासन जनहित में निरंतर कार्य कर रहा है। इस नई चौकी से स्थानीय नागरिकों को राहत मिलेगी और विकास कार्यों को भी गति मिलेगी।
कार्यक्रम के उपरांत अधिकारियों द्वारा चौकी भवन का निरीक्षण किया गया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन के इस प्रयास की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया
#nanfollowers #ptang #manjha #drone #patangbazi #patanglovers #patangbaaz #patang #nonfollowersviewersfollowers #live_official_qadri_news_ #official_qadri_news_ #today #loqnews_new #nanpara #viral #reel #DM #SP #SDM #CO #OFFICIAL QADRI NEWS #🔴Live Official_Qadri_News_ #हिंदी दैनिक सिग्मा न्यूज़ (press) #GTS news channel #लोकहित 24 न्यूज़ एक्सप्रेस लाइव" संवाददाता अली शेर कादरी नानपारा जनपद बहराइच (उत्तर प्रदेश)


