आकर्षक हेडलाइन बनाये
बागीदौरा में भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग सम्पन्न, वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिया मार्गदर्शन
बागीदौरा। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के तहत अम्बेडकर भवन, बागीदौरा में आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का रविवार को सफलतापूर्वक समापन हुआ। भाजपा मिडिया प्रभारी धर्मेन्द्र उपाध्याय ने जानकारी देते हुए बताया की इस प्रशिक्षण वर्ग में कुल छह सत्रों के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संगठन की कार्यप्रणाली, सरकार की उपलब्धियों तथा आधुनिक तकनीकों के उपयोग की विस्तृत जानकारी दी गई। मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश सुधारने हर सत्र के आरंभ में आगंतुक वक्ताओं का स्वागत और अभिनंदन किया! प्रशिक्षण के दौरान भाजपा नेता जयपाल सिंह डाबी ने कार्य पद्धति पर प्रकाश डालते हुए संगठन की मजबूती और अनुशासन पर जोर दिया। पूर्व प्रधान राजेश कटारा ने भाजपा सरकारों की उपलब्धियों एवं उनके प्रभावी क्रियान्वयन के बारे में विस्तार से बताया।
भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य ओम पालीवाल ने कार्य विस्तार की रणनीति समझाते हुए अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने का आह्वान किया। साथ ही कमलेश तम्बोलिया ने मीडिया, सोशल मीडिया, एआई तथा नमो ऐप के उपयोग पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की और कार्यकर्ताओं को डिजिटल रूप से सक्रिय रहने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंतिम सत्र में पूर्व जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश कार्य समिति सदस्य लाभचन्द पटेल ने बूथ प्रबंधन को चुनावी सफलता की कुंजी बताते हुए सभी कार्यकर्ताओं को संगठित होकर कार्य करने का संदेश दिया। अंत में उन्होंने सभी वक्ताओं, कार्यकर्ताओं एवं आयोजकों का आभार व्यक्त किया।
इस दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग में गोविंद पाटीदार, गोविंद दायमा, कैलाश बामनिया, हीरालाल सोलंकी
खुमान सिंह चौहान, डूंगर सिंह, वालेंग सोलंकी, भरत पटेल, अक्षयराज पाटीदार, ललित जैन, यशोदा डामोर, लालशंकर, नरेश जैन, यशोदा डामोर, नारेंग पटेल, अंजुबाला प्रणामी, परबत भाई, कल्याण, मनोज, लालेंग पटेल, गोमतीशंकर पंड्या, खुशपाल कटारा, विकास चंदेल, मनोज भोई, नाथूलाल, कपिल पाटीदार, सोमेश्वर समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी रही तथा सभी ने संगठन को मजबूत करने के संकल्प के साथ कार्यक्रम का समापन किया। कार्यक्रम का संचालन प्रदीप दीक्षित ने किया तथा आभार मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश सुथार ने जताया! #समाचार #खबर #राजस्थान #नवरात्रि #जय_हिन्द🇮🇳


