*तहसील स्तर पर किसान यूनियन तोमर की बैठक संपन्न*, *चार सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा*
*बेहट* (सहारनपुर)।
*छुटमलपुर दर्पण न्यूज़ खास खबर*
*मुखय संपादक नटराज सैनी उर्फ नीटूसैनी*
1 जनवरी 2026, दिन बृहस्पतिवार को तहसील बेहट के प्रांगण में किसान यूनियन तोमर की मासिक तहसील स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संगठन के पदाधिकारियों एवं किसानों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और किसान हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अपने विचार रखे।
बैठक की अध्यक्षता जगपाल राणा ने की, जबकि संचालन प्रदेश प्रवक्ता मास्टर देवेंद्र कंबोज द्वारा किया गया। इस अवसर पर पश्चिम प्रदेश अध्यक्ष पारित उपाध्याय मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने पंचायत की जमीन पर हो रहे अवैध कब्जों को गलत बताते हुए कहा कि किसान यूनियन तोमर इसका पुरजोर विरोध करती है। साथ ही धर्मस्थलों तक जाने वाले रास्तों पर अतिक्रमण को भी तुरंत हटाए जाने की मांग की।
मंडल उपाध्यक्ष जसवीर राणा ने कहा कि किसानों का शोषण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, क्योंकि यह किसानों के मान-सम्मान और अधिकारों से जुड़ा विषय है। उन्होंने स्पष्ट किया कि संगठन किसानों की लड़ाई कंधे से कंधा मिलाकर लड़ेगा।
बैठक के उपरांत किसान यूनियन तोमर के प्रतिनिधिमंडल ने तहसीलदार बेहट को किसानों की चार सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा और समस्याओं के समाधान के लिए एक सप्ताह का समय निर्धारित किया।
बैठक में वरिष्ठ मंडल उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार कंबोज, मंडल महासचिव विकास कंबोज, जिला अध्यक्ष राव सलीम (किसान मजदूर मोर्चा), जिला उपाध्यक्ष मा. कंबोज, जिला उपाध्यक्ष अशोक कंबोज, तहसील प्रभारी नीरज राणा, तहसील उपाध्यक्ष विनोद राणा, ब्लॉक अध्यक्ष मशहूर, जिला सचिव वाकर सहित अनेक पदाधिकारी व किसान उपस्थित रहे।
बैठक में यह भी बताया गया कि तहसील बेहट में यह मासिक बैठक प्रत्येक माह आयोजित की जाती है, जिसमें तहसील स्तर की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाकर उनके समाधान का प्रयास किया जाता है।
किसान यूनियन तोमर के सभी वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि संगठन किसानों के हितों की रक्षा के लिए एकजुट है और उनकी लड़ाई लगातार जारी रहेगी।
*रजनीकांत संवाददाता ब्लॉक मुजफ्फराबाद* #सहारनपुर न्यूज़ #सहारनपुर-की-खबरें #सहारनपुर न्यूज़ #भारतीय किसान यूनियन तोमर #BKUTOMAR


