जो मन में आए, वो नहीं कर सकते, सांप के जहर केस में एल्विश यादव को सुप्रीम कोर्ट की फटकार
फेमस यूट्यूबर और 'बिग बॉस OTT 2' विनर एल्विश यादव की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ती नजर आ रही हैं। सुप्रीम कोर्ट ने सांप के जहर (Snake Venom) से जुड़े मामले में एल्विश यादव को कड़ी फटकार लगाई है। कोर्ट ने साफ शब्दों में कहा कि लोकप्रियता का मतलब यह नहीं है कि कोई व्यक्ति कानून को हाथ में ले या बेजुबान जानवरों का इस्तेमाल अपने प्रचार के लिए करे। - elvish yadav snake venom case supreme court hearing