ढाई साल की बच्ची माँ को कर रही थी परेशान
गला घोंटकर माँ ने दी मौत
छिंदवाड़ा। थाना चांद क्षेत्र के ग्राम परसगांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक मां ने अपनी ढाई वर्षीय मासूम बेटी की गला घोंटकर हत्या कर दी। ढाई साल की बेटी के रोने से परेशान उसकी मां ने उसकी गला घोंटकर उसे हमेशा के लिए मौत की नींद सुला दिया। घटना का खुलासा होने के बाद पुलिस ने आरोपी मां को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। जहां से उसे जिला जेल भेज दिया गया है। घटना 10 जनवरी की बताई जा रही है। जहां रामदास चौरिया निवासी परसगांव ने थाना चांद में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी ढाई साल की बेटी मंजिता चौरिया की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मामले की जांच में बच्ची की मौत गला घोंटने से होना पाई गई। संदेह के आधार पर पूछताछ करने पर मां संगीता चौरिया (35) ने अपराध स्वीकार कर लिया। उसने बताया कि बच्ची के लगातार परेशान करने से तनाव और गुस्से में आकर उसने रुमाल से गला घोंटकर एवं हाथ से दबाकर हत्या कर दी। #छिंदवाड़ा_की_खबरें


