ShareChat
click to see wallet page
search
अंबाला मीडिया | खबरें ही खबरें कुलजीत सेठी के साथ 🌐 https://ambalamedia.in/ #Ambala Media ##radha soami Ambala #🚗🧗🏻भारत भ्रमण व सफर प्रेमी🚂⛰ #I ❤️️ इंडियन आर्मी 🇮🇳 ⁠� अम्बाला में भगवान परशुराम जयंती धूमधाम से मनाने का निर्णय शिवलिंग व शिव परिवार की होगी स्थापना अम्बाला 5 अप्रैल 2026 अम्बाला में भगवान श्री परशुराम ब्राह्मण कल्याण सभा द्वारा भगवान परशुराम जयंती को इस वर्ष भव्य रूप से मनाने का निर्णय लिया गया है। इस अवसर पर भगवान परशुराम गौशाला, खतौली गेट में शिवलिंग एवं शिव परिवार की स्थापना के साथ-साथ मूर्ति स्थापना दिवस समारोह भी आयोजित किया जाएगा। यह निर्णय सभा की एक महत्वपूर्ण बैठक में लिया गया, जिसकी अध्यक्षता प्रधान तरसेम पाल शर्मा ने की। बैठक का आयोजन प्राचीन हनुमान मंदिर, सेठी एन्क्लेव (जग्गी गार्डन के निकट) में किया गया। बैठक की शुरुआत महासचिव अशोक कुमार द्वारा गायत्री मंत्र जाप से हुई। इस दौरान चेयरमैन राजेन्द्र कौशिक (राष्ट्रपति अवार्डी), कन्वीनर देवी लाल शर्मा, एडवोकेट मणी कांत शर्मा (कानूनी सलाहकार) सहित कई गणमान्य सदस्यों ने अपने विचार साझा किए। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 19 अप्रैल 2026 (रविवार) को: भगवान परशुराम जयंती मूर्ति स्थापना दिवस शिवलिंग एवं शिव परिवार स्थापना श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई जाएगी। निकलेगी भव्य शोभायात्रा नगर खेड़ा मंदिर से शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें शिवलिंग एवं शिव परिवार को गौशाला तक लाया जाएगा। हवन-यज्ञ और भंडारे का आयोजन स्थापना के उपरांत हवन-यज्ञ किया जाएगा और श्रद्धालुओं के लिए अटूट भंडारे की व्यवस्था रहेगी। बैठक में बड़ी संख्या में सभा के सदस्य एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। अंत में अध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा ने सभी का धन्यवाद करते हुए बैठक समाप्ति की घोषणा की।
Ambala Media - L೦Na  अम्बाल माडया L೦Na  अम्बाल माडया - ShareChat