ShareChat
click to see wallet page
search
##ब्रेकिंग न्यूज़🙏 #🌐 राष्ट्रीय अपडेट #🎞️आज के वायरल अपडेट्स नॉर्वे के पूर्व प्रधानमंत्री थोरबजॉर्न जगलैंड कथित तौर पर सुसाइड की कोशिश के बाद हॉस्पिटल में भर्ती थे। उन पर जेफरी एपस्टीन के साथ करप्शन के आरोप लगे थे। थोरबजॉर्न जगलैंड नॉर्वेजियन नोबेल कमेटी के चेयरमैन भी रहे हैं और काउंसिल ऑफ यूरोप के सेक्रेटरी जनरल भी थे। यह तब हुआ जब जगलैंड पर ऑफिशियली गंभीर करप्शन का आरोप लगाया गया था, जिसमें 10 साल की जेल हो सकती है। उन्होंने कुछ भी गलत करने से इनकार किया है। इसके साथ ही उन्होंने एपस्टीन के साथ अपने कनेक्शन को 'गलत' या 'खराब फैसला' बताया है और जांच में पूरा सहयोग करने का वादा किया है। जगलैंड 1996 से 1997 तक नॉर्वे के प्रधानमंत्री, विदेश मंत्री, नॉर्वेजियन नोबेल कमेटी (2009–2015) के चेयरमैन और काउंसिल ऑफ यूरोप (2009–2019) के सेक्रेटरी जनरल रहे। एपस्टीन से उनके कनेक्शन US जस्टिस डिपार्टमेंट की फाइलों से पता चले, जिससे पता चला कि जगलैंड और उनका परिवार पेरिस, न्यूयॉर्क और पाम बीच में एपस्टीन की प्रॉपर्टीज पर गए थे और शायद एपस्टीन के प्राइवेट आइलैंड, लिटिल सेंट जेम्स की ट्रिप का प्लान बनाया था। #ThorbjornJagland
#ब्रेकिंग न्यूज़🙏 - जागरण Jagran com एपस्टीन फाइल्स में आया था नाम नॉर्वे के पूर्व पीएम ने की आत्महत्या की कोशिश जागरण Jagran com एपस्टीन फाइल्स में आया था नाम नॉर्वे के पूर्व पीएम ने की आत्महत्या की कोशिश - ShareChat