करीब 50 से ज्यादा साल बाद इंसान एक बार फिर चांद की ओर लौटने की ऐतिहासिक तैयारी कर चुका है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी NASA का बहुप्रतीक्षित मानव मिशन Artemis II भारतीय समयानुसार गुरुवार सुबह 4:05 बजे फ्लोरिडा के कैनेडी स्पेस सेंटर से सफलतापूर्वक लॉन्च हो गया। इस मिशन ने अंतरिक्ष अनुसंधान के नए युग की शुरुआत कर दी है। इस ऐतिहासिक मिशन में चार अंतरिक्ष यात्री Christina Koch, Victor Glover, Reid Wiseman और Jeremy Hansen सवार हैं। इन्हें शक्तिशाली Space Launch System रॉकेट के जरिए अंतरिक्ष में भेजा गया है। यह मिशन लगभग 10 दिनों तक चलेगा, जिसमें अंतरिक्ष यात्री पृथ्वी से करीब 4.06 लाख किलोमीटर दूर तक जाएंगे जो अब तक की किसी भी मानव अंतरिक्ष यात्रा से अधिक दूरी मानी जा रही है। #🚀NASA ने लॉन्च किया आर्टेमिस 2 मिशन
00:52

