भारतीय किसान यूनियन तोमर के युवा प्रदेश अध्यक्ष रईस मलिक का बयान—पुलिस भ्रष्टाचार पर ज़ोरदार प्रहार!*
सहारनपुर सदर बाजार थाने के SI द्वारा खुलेआम भ्रष्टाचार, पैसे लेकर आरोपी छोड़ना, महिला का मोबाइल छीनना—यह घिनौना कांड अब बर्दाश्त नहीं होगा! रात ही हमने SSP साहब से फोन पर कड़ी बात की। रविदास जयंती के पावन अवसर पर थाना सदर के इंस्पेक्टर को औपचारिक ज्ञापन दिया। SSP ने साफ कहा—इसकी गहन जांच होगी और उस दरोगा के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होगी! कोई ढील नहीं बरती जाएगी।
रहीस मलिक ने अगर यह वादा हवा-हवाई निकला, अगर कार्रवाई में देरी हुई या इसे दबाने की चाल चली गई, तो भारतीय किसान यूनियन तोमर सड़कों पर उतर आएगी! पहले थाना सदर पर धरना, फिर एसएसपी कार्यालय के बाहर महापंचायत बुलाकर पुलिस की पोल पूरी तरह खोल देंगे। ये दरोगा किसानों-महिलाओं का उत्पीड़न करेंगे और हम चुप रहेंगे? कभी नहीं! सुमन बहन, रूबी दीदी का अपमान सहारनपुर की जनता का अपमान है। वायरल वीडियो ने सच्चाई बेनकाब कर दी—अब न्याय की बारी!
हमारी मांगें साफ हैं:
- SI पर तत्काल निलंबन और विभागीय जांच।
- आरोपी राकेश खत्री पर FIR दर्ज।
- सुमन की शिकायत पर तुरंत कार्रवाई।
- थाने में CCTV जांच और पैसे के लेन-देन का खुलासा।
*रईस मलिक*
*युवा प्रदेश अध्यक्ष*
*भारतीय किसान यूनियन तोमर*
*सहारनपुर*
#सहारनपुर न्यूज़ #सहारनपुर-की-खबरें #सहारनपुर न्यूज़ #भारतीय किसान यूनियन तोमर #BKUTOMAR


