ShareChat
click to see wallet page
search
⚫☆⚫ ▤━─━─━▓━﷽━▓━─━─━▤ ✿●•· *सेहरी खाना_* *➠फरमाया नबी करीम सल्लल्लाहू अलैहि वसल्लम ने कि सेहरी खाया करो,क्योंकि सेहरी में बरकत है.. ( बुखारी व मुस्लिम अन अनस रज़ियल्लाहु अन्हु)* *➠और ये भी फरमाया की हमारे और अहले किताब के रोज़ो में सेहरी खाने का फर्क है..* *( मुस्लिम अन अमरु बिन आस रज़ियल्लाहु अन्हु)* *➠और एक हदीस में हैं कि नबी करीम सल्लल्लाहू अलैहि वसल्लम ने फरमाया की सेहरी खाने वालों पर ख़ुदा और उसके फरिश्ते रहमत भेजते हैं,,* *(तबरानी अन इब्ने उमर रजियल्लाहु अन्हु )* *✿●•·_ रोज़े में भूल कर खा पी लेना_* *➠फरमाया रहमतुल्लिल आलमीन सल्लल्लाहू अलैहि वसल्लम ने कि जो शख्स रोज़े में भूल कर खा पी ले तो वो रोज़ा पूरा कर ले ,क्योंकि उसका कसूर नही उसे अल्लाह ने खिलाया और पिलाया,, ( बुखारी व मुस्लिम अन अबी हुरैरा रजियल्लाहु अन्हु)* *✿●•· __ अफ्तार में जल्दी करना_* *➠फरमाया नबी करीम सल्लल्लाहू अलैहि वसल्लम ने की लोग हमेशा खैर पर रहेंगे जब तक अफ्तार में जल्दी करते रहेंगे यानी गुरूबे आफताब होते ही फौरन रोज़ा खोल लिया करे,,* *( बुखारी व मुस्लिम अन सहल रज़ियल्लाहु अन्हु)* *➠और फरमाया रहमते कायनात सल्लल्लाहू अलैहि वसल्लम ने की अल्लाह ताला फरमाते हैं की बन्दों में मुझे सबसे ज़्यादा प्यारा वो है जो अफ्तार में सबसे ज़्यादा जल्दी करने वाला है, यानी गुरूबे आफताब होते ही फौरन अफ्तार करता है और इसमें जल्दी का खूब एहतेमाम रहता है,,,( तिरमिज़ी अन अबी हुरैरा रजियल्लाहु अन्हु)* *➠और फरमाया सय्यदुल कौनैन सल्लल्लाहू अलैहि वसल्लम ने की जब इधर से (यानी मशरिक से) रात आ गई और उधर से (यानी मग़रिब से) दिन चला गया तो रोज़ा अफ्तार करने का वक़्त हो गया (आगे इंतज़ार करना फ़िज़ूल है बल्कि मकरूह है)_," ( मुस्लिम अन अमरु बिन आस रज़ियल्लाहु अन्हु)* •═══▦☆☆▦═══• #❤️अस्सलामु अलैकुम #🕋❀◕❀मेरा प्यारा इस्लाम❀◕❀🕋 #🤲इस्लाम की प्यारी बातें #🤲क़ुरान शरीफ़📗 #🤗रमजान स्पेशल😍🤝