#sharechat
*बच्चा चोर*
पिपरवार बघरा, जिला - चतरा की रिपोर्ट,
पिपरवार में बच्चा चोर गिरोह का पर्दाफाश,एक दो वर्षीय बच्ची को प्लास्टिक बोरी में बंद कर जंगल के रास्ते भाग रहा था चोर,शौच में गई महिला की दिलेरी ने चोरों से बचाई बच्ची की जान
पिपरवार। चतरा जिला के पिपरवार थाना क्षेत्र के बचरा उतरी पंचायत के 122 कालोनी में मंगलवार को साढ़े नौ उस समय अफरातफरी मच गया जब तीन अज्ञात बच्चा चोरों ने एक दो वर्षीय बच्ची को बोरा में बन्द कर ले जा रहा था। जाको राखे साइयां मार सके ना कोई का हकीकत करते हुए उसी कालोनी की एक महिला ने झाड़ी में सौच के लिए गए थे उसी वक्त तीनों चोरों बच्ची को मुंह में कपड़ा डाल कर प्लास्टिक बोरी में बंद कर लें जा रहें थे लेकिन बोरी में बंद बच्ची के हलचल के बाद बच्चा चोरों ने अपने आप में बच्ची को कुछ सुंघाने की बात कर रहा था इस बात को शौच में गई महिला सुन ली और सोर मचाना शुरू कर दी।बच्चा चोरों ने पहले तो महिला को मारने की धमकी दी गई लेकिन महिला ने दिलेरी दिखाई और हल्ला मचाने लगी जिसे सुनकर कालोनी के लोग दौड़ पड़े। लोगों का दौड़ता देख बच्चा चोरों ने बच्ची को बन्द बोरी को छोड़कर भागे। बाद में लोगों ने प्लास्टिक की बोरी में बंद बच्ची को बोरा से सकुशल निकाला । यह घटनाक्रम पूरे पिपरवार क्षेत्र में जंगल की आग की तरह फैल गया। घटना की सूचना मिलते ही पिपरवार पुलिस घटनास्थल पहुंची और मामले की जानकारी लिया। मिलीं जानकारी के अनुसार उक्त बच्ची केरेडारी थाना क्षेत्र के बुंडू पंचायत के बटुका गांव निवासी टेकलाल महतो की बच्ची के रूप में बच्ची की पहचान हुई। टेकलाल महतो पिपरवार थाना क्षेत्र के 122 कालोनी में रहकर चालक का कार्य करते हैं। इन दिनों लगातार बच्चे चोरी होने की घटना सुर्खियों में आता देख लोग हैरान हैं वहीं दूसरी ओर बचरा साइडिंग के नीचे एक स्कूली बच्चा की यूनीफार्म बिखरा पड़ा देख दुसरे बच्चे का गायब होने का अंदेशा पैदा कर दिया और लोगों को सोशल मिडिया के माध्यम से अपने - अपने बच्चों को जांच पड़ताल करने की सूचना प्रसारित होने लगा। एक अन्य सामाचार के अनुसार केरेडारी थाना क्षेत्र बुंडू गांव के पाहन टोला से एक बच्चा चोर गिरोह को दौड़ाया। लोगों ने बताया कि बच्चा चोर गिरोह कम्बल बेचने तो भीख मांगते हुए तो साधु के रूप में तो आयुर्वेद की दवा बेचने का रूप धारण कर घुम रहे हैं।
01:21

