गांडेय : प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला में 781 मरीजों की हुई जांच व इलाज
---------------------------------------------
गांडेय. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गांडेय में शनिवार को प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया. सीएचसी में स्वास्थ्य मेला का शुभारंभ प्रमुख राजकुमार पाठक, चिकित्सा प्रभारी डॉ अबु कासिफ हसन,बीपीएम मोहन प्रसाद, सांसद प्रतिनिधि रघुनाथ यादव, मुखिया दशरथ किस्कू,मुखिया अमृतलाल पाठक, मुखिया मो.अकबर, बीस सूत्री अध्यक्ष ध्रुवदेव पंडित,भैरो वर्मा समेत अन्य ने दीप प्रज्वलित कर किया. मौके पर प्रमुख राजकुमार पाठक ने सीएचसी प्रभारी के बेहतर कार्य की सराहना करते हुए कहा कि संसाधन की कमी के बाद भी सीएचसी प्रभारी के नेतृत्व में गांडेय के स्वास्थ्य कर्मी लोगों को बेहतर स्वास्थ्य लाभ देने की दिशा में लगातार प्रयास कर रहे हैं. महिलाओं के प्रसव समेत अन्य स्वास्थ्य सुविधाएं दी जा रही है.इस दौरान उन्होंने कहा कि सांप के डसने पर लोग ओझा गुनी, झाड़ फूंक के चक्कर में न रहें, सीएचसी में इसकी दवा उपलब्ध है. यहां आकर दवा का इस्तेमाल कर भुक्तभोगी को बचाया जा सकता है. उन्होंने कहा कि पुरे झारखंड प्रदेश में स्वास्थ्य मेला का आयोजन कर ग्रामीणों को स्वास्थ्य जांच समेत बीमारियों की दवा निशुल्क दी जा रही है.उन्होंने जनप्रतिनिधि समेत सहिया एवं स्वास्थ्य कर्मियों से लोगों को जागरूक करने तथा स्वास्थ्य लाभ के लिए सीएचसी आकर इलाज कराने की बात कही. इस क्रम में अतिथियों ने सीएचसी में स्वास्थ्य जांच के लिए रजिस्ट्रेशन, समेत विभिन्न स्टालों का निरीक्षण किया तथा प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों को स्वास्थ्य मेला से लाभ उठाने की बात कही
इस दौरान मलेरिया, डायरिया, बीपी,शुगर, फाइलेरिया समेत 781 मरीजों के विभिन्न बीमारियों की जांच की गयी और परामर्श के साथ निशुल्क दवा भी उपलब्ध किया गया.मौके पर सीएचसी के डा. परमेश्वर महतो, डॉ .मोनिका,बीपीएम मोहन प्रसाद, जफर इकबाल, रमेश मुर्मू, हीरालाल टुडू, श्याम पाठक, ब्रह्मदेव रजक,केशव क्रांतिकारी,पंकज यादव,बुलबुल सिंह समेत सीएचसी कर्मी,सहिया,एएन एम, समेत प्रखंड के विभिन्न क्षेत्र से आए दर्जनों महिला पुरुष उपस्थित थे. #गिरिडीह की खबरें 📰


