#मेरा प्रयास सच दिखाने का #🐪राजस्थान अपडेट
सराहनीय_पहल : भरतपुर जिले के रूपवास क्षेत्र में बंशी पहाड़पुर के महात्मा गांधी राजकीय स्कूल सेमरामाफी में लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्या का समाधान हो गया है। विद्यालय में बोरवेल की स्थापना से अब छात्र-छात्राओं को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो सकेगा जिसमें विशेषकर गर्मी के मौसम में विद्यार्थियों को बड़ी राहत मिलेगी।
प्राप्त जानकारी अनुसार उक्त जनहितकारी कार्य भामाशाह राधेश्याम पुत्र रामलाल गुर्जर बलाई वाले के सहयोग से संभव हुआ है। बोरवेल स्थापित होने के बाद अब विद्यार्थियों को पानी के लिए विद्यालय से बाहर नहीं जाना पड़ेगा, जिससे उनके स्वास्थ्य पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। विद्यालय के शिक्षक एवं कर्मचारियों तथा छात्र एवं छात्राओं द्वारा इस सहयोग के लिए कृतज्ञता व्यक्त की गई।


