#बहराइच ब्रेकिंग#
# बच्चो और बच्चियों के लिए बनी उदाहरण 9 वर्षीय बच्ची #
बहराइच: 9 वर्षीय बेटी ने रखा रमजान का पहला रोज़ा ।रोज़ा रखने के बाद बोली की अल्लाह खुश होगा
नानपारा बहराइच
कस्बा नानपारा निवासी राशिद अली की बेटी अलवीना शेख उम्र 9 साल ने रमजान का अपना पहला रोज़ा रखा रमजान की आमद की खबर मिलते ही बच्ची खुशी से चहकती अपनी मां से बोली कि मैं भी रोजा रखूंगी परिवार के लोगों ने काफी समझाया कि अभी छोटी हो नहीं रखो अगले साल रखना मगर बच्ची ने कहा कि नहीं रोजा रखूंगी और रात 3 बजे ही शहरी के लिए उठ गई और रोज़ा रखा बोली कि रोज़ा रखने से अल्लाह ताला खुश होंगे इस लिए रोज़ा रखा है बच्ची के रोज़ा रखने पर बच्ची की मां शाहाना शेख ने बेटी की रोज़ा कूसाई का प्रोग्राम रखा और बिरयानी, खीर, जर्दा आदि बना कर पूरे मोहल्ले वासियों को भिजवाया मोहल्ले वासियों और परिवार के लोगों ने बच्ची को
रोजा रखने पर खूब हौसला अफजाई की और दुआओं से नवाजा है।
#बहराइच से डी कान्त की रिपोर्ट #


