🔱🔱🔱🔱🔱🔱🔱🔱🔱🔱🔱🔱
अगर प्रेम हो तो राधा सा हो
जो कृष्ण की हो गयी
सब रस्मों और रिवाजों से परे
अगर प्रेम हो तो मीरा सा हो
जो अपने मोहन की जोगन बन गयी
विष पान किया और
बस प्रेम का त्याग नहीं किया
अगर प्रेम हो तो सती सा हो
जिसने अपने देव के सम्मान के लिये
आत्मदाह किया बिछोह सहा
अगर प्रेम हो तो पार्वती सा हो
तप किया और प्रेम को पाया
अगर प्रेम हो तो महादेव सा हो
जिन्होंने प्रेम में ख़ुद को खोया
प्रेम तो निश्छल और पवित्र होता है
अगर छल है तो वो प्रेम ना हुआ
एक दूसरे का होना प्रेम है या
एक दूसरे के लिये होना प्रेम है
❣️🪈 सुप्रभात 🪈❣️ #❤️जीवन की सीख

