कौशाम्बी जनपद में सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना चरवा थाना क्षेत्र के जानकीपुर की है, जहां पैदल जा रहे युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पिपरी थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव निवासी करन (उम्र लगभग … वर्ष) रविवार शाम 25 जनवरी 2026 को पैदल जा रहा था। इसी दौरान जानकीपुर के पास अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और युवक को इलाज के लिए प्रयागराज के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
इलाज के दौरान युवक की हालत लगातार गंभीर बनी रही। शनिवार देर रात इलाज के दौरान करन ने दम तोड़ दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। पत्नी कविता और बच्चे रो-रोकर बेहाल हैं।
मृतक के परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है और अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। ##BreakingNews #LatestUpdates#IndiaNews #StayInformed #NewsAlert #TopHeadlines #CurrentAffairs #Trend
01:06

