
Indore_meri_jaan_in on Instagram: "इंदौर। विजय नगर के सी21 मॉल स्थित डी मार्ट में नवजात को दूध पिला रही महिला के बारे में कर्मचारी ने अश्लील कमेंट कर दिया। कर्मचारी अन्य कर्मचारियों को बोल रहा था “दूध पिएगा क्या…”। यह बात महिला के पति से सुनी तो विरोध कर वीडियो बनाया लेकिन डी मार्ट प्रबंधक ने कोई एक्शन न लेते हुए मामले को शांत कर दिया। पीड़ित ने बताया वह डी मार्ट में पत्नी के साथ शॉपिंग करने पहुंचा था। साथ में उनका नवजात बच्चा भी था। शॉपिंग के बाद बिलिंग काउंटर पर जब वह बिलिंग करने पहुंचे तो उन्होंने पत्नी को साइड में जाने का कहा। तब महिला नवजात को दूध पिलाने गई थी। इसपर बिलिंग कर्मचारी ने महिला द्वारा बच्चे को दूध पिलाने की बात पर हंस दिया और अन्य कर्मचारियों को भी महिला की तरफ इशारा कर दूध पिएगा क्या बोलने लगा। यह बात पति ने सुनी तो तुरंत विरोध किया। वीडियो बनाने लगा लेकिन तब भी बेशर्म कर्मचारी हँसते हुए गलती नहीं मान रहा था। इस मामले ने डी मार्ट ने महिला की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए है। Daily News Update के लिये पेज को अभी फॉलो करे @indore_meri_jaan_in Video credit Soshal Media #indore #madhyapradesh #indorecity"

