विधायक के नाम गांडेय की सिमरन ने अजमेर शरीफ में की चादरपोशी
-----------------------------------------
गांडेय. गांडेय विधान सभा क्षेत्र में अमन चैन व तरक्की की दुआ के दरख्वास्त के साथ विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन द्वारा पेश की गई चादर को झामुमो नेता मो.आलम के नेतृत्व में गांडेय के जायरीनों ने अजमेर शरीफ स्थित ख्वाजा गरीब नवाज के दरगाह में चादरपोशी की.
जानकारी के अनुसार झामुमो नेता मो.आलम के नेतृत्व में दर्जनाधिक जायरीन अजमेर शरीफ पहुंचे.यहां गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन के द्वारा पेश की गई चादर को सिमरन प्रवीण के हाथों चादरपोशी की गई. बताया कि वर्तमान में विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन विदेश दौरे पर हैं.अजमेर शरीफ रवानगी की सूचना पर उन्होंने गांडेय विधान सभा एवं झारखंड वासियों के लिए अमन चैन व तरक्की की दरख्वास्त के साथ चादर पेश करने की बात कही.इस निहित झामुमो नेता मो.आलम के नेतृत्व में सिमरन प्रवीण ने ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह में चादरपोशी की.इधर सामाजिक कार्यकर्ता जलील खान, मो.आशिक, मो. इशाक,मो.समीर, सद्दाम मलिक, फुरकान शेख, अताऊल मलिक, मो.तौफीक,मो.सकलैन, अब्दुल रहीम, दानिश खान आदि ने भी चादर पोशी करते हुए ख्वाजा गरीब नवाज के दरगाह में जियारत की. #गिरिडीह की खबरें 📰


